क्या है भारत का ब्रह्मास्त्र HAROP ड्रोन, जानें इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी

क्या है भारत का ब्रह्मास्त्र HAROP ड्रोन, जानें इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी

6 mins read
1.1K views
May 12, 2025

इजराइली हार्पी ड्रोन दुनिया के सबसे घातक ड्रोन में से एक है, जिसने पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। इस ड्रोन में कौन सी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है?

India Pakistan HAROP Drone: पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों से पाकिस्तान बौखला गया है और भारत को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिशें कर रहा है, लेकिन भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस ऑपरेशन में भारत ने एक खास हथियार का इस्तेमाल किया है। भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन का यूज किया था जिसने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। वहीं, अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये हार्पी ड्रोन क्या है और ये कैसे काम करता है।

HAROP drone

क्या है हार्पी ड्रोन और कैसे करता है काम?

हार्पी एक खतरनाक हमला करने वाला ड्रोन है, जिसे इजराइल ने तैयार किया है। यह खुद से टारगेट ढूंढ सकता है, पहचान सकता है और फिर उस पर हमला कर सकता है। इस ड्रोन में कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी लगाई गई हैं। इसमें इंफ्रारेड और फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रारेड सेंसर, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल कैमरा, कलर CCD कैमरा और एंटी-रडार होमिंग सिस्टम शामिल है। इन सभी खूबियों की मदद से ये ड्रोन दुश्मन के रडार सिस्टम और ठिकानों को पहचान कर उन्हें आसानी से निशाना बनाता है।

कैसे किया जाता है लॉन्च

हार्पी ड्रोन को एक सीलबंद कैनिस्टर से लॉन्च किया जाता है। यह अपने साथ करीब 23 किलो विस्फोटक लेकर उड़ सकता है। एक बार दुश्मन के इलाके में पहुंचने पर, इसे सर्विलांस मोड से अटैक मोड में तुरंत बदला जा सकता है।

HAROP drone advanced technology

HAROP ड्रोन की रेंज और ताकत

हार्पी ड्रोन बहुत ही शक्तिशाली है, क्योंकि यह सर्विलांस और हमला दोनों ही काम कर सकता है। यह ड्रोन इजराइल एरोस्पेस इंडस्ट्रीजनद्वारा तैयार किया गया है और इसकी रेंज बेहद शानदार है। हार्पी ड्रोन 9 घंटे तक उड़ सकता है और इसकी ऑपरेशनल रेंज लगभग 1000 किलोमीटर तक है।

हार्पी ड्रोन कैसे काम करता है?

यह ड्रोन पूरी तरह से ऑटोमेटिक होता है। यानी, यह खुद ही टारगेट को ढूंढता है, पहचानता है और फिर उसे ट्रैक करता है। जो शख्स इस ड्रोन को ऑपरेट करता है, उसे रियल टाइम में सटीक जानकारी मिलती है, जिससे वह तुरंत सही फैसले ले सकता है।

हार्पी ड्रोन की कीमत कितनी है?

इस ड्रोन की कीमत भी काफी महंगी है, क्योंकि इसमें सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। HAROP ड्रोन की कीमत लगभग 7,00,000 डॉलर यानी भारत के हिसाब से करीब 5.98 करोड़ रुपये है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram feature
Previous Story

Apple की क्रिप्टोकरेंसी iToken में इन्वेस्ट करने से पहले जानें सच्चाई

Cloud
Next Story

Google I/O 2025: टेक्नोलॉजी का महासंग्राम, Android 16 के साथ क्या लाएगा गूगल?

Latest from Robotics

Don't Miss