Call Merging Scam

मार्केट में आया Call Merging Scam, जानें कैसे होता है

3 mins read
1.6K views
February 17, 2025

मार्केट में Call Merging Scam नाम से एक नया स्कैम आया है। बस एक गलती से आपका अकाउंट खाली हो सकता है। इसे लेकर UPI की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।

Call Merging Scam: देश में साइबर क्राइम के मामले में तेजी से फैल रहे हैं। इसी बीच मार्केट में एक नया Call Merging Scam आया है। अगर आप इस स्कैम के बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं क्या है यह स्कैम। इस स्कैम के बारे में UPI ने भी लोगों को अलर्ट किया है। Call Merging Scam के जरिए स्कैमर्स कॉल मर्ज करके OTP हासिल करते हैं, जिससे बैंक से अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

क्या है Call Merging Scam

इस स्कैम को करने के लिए स्कैमर पहले किसी इवेंट इनवाइट या जॉब के लिए लोगों को कॉल करते हैं। कॉल के दौरान, स्कैमर लोगों से दावा करता है कि उसके पास एक फोन नंबर है, जो आपके दोस्त का है। इसके बाद कहा जाता है कि वही दोस्त दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है और आपसे कॉल मर्ज करने के लिए कहा जाता है, लेकिन दूसरी कॉल OTP के लिए होती है। अगर आप कॉल मर्ज करते हैं, तो स्कैमर आपका OTP सुन लेता है।

कैसे होता है ये स्कैम

बता दें कि OTP या तो मैसेज के जरिए आपके पास आता है या फिर आप कॉल के जरिए भी OTP हासिल कर सकते हैं। ऐसे में स्कैमर्स OTP Via Call के जरिए ऐसा करने में कैपेबल होते हैं। इस स्कैम से बचने के लिए स्पैम कॉल को नहीं उठाना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

Starlink को झटका, भारत में जल्द शुरू होगी Airtel सैटेलाइट सर्विस

BSNL
Next Story

टेंशन में आए Airtel-VI, 5 रुपये से भी कम में मिलेंगे इतने फायदे

Latest from Apps

Don't Miss