Starlink को झटका, भारत में जल्द शुरू होगी Airtel सैटेलाइट सर्विस

6 mins read
728 views
Elon Musk
February 17, 2025

OneWeb जल्द ही भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। Airtel द्वारा समर्थित सैटेलाइट कंपनी ने दूरसंचार विभाग से इसके लिए आवश्यक मंजूरी मांगी है।

Airtel Satellite Broadband: Elon Musk भारत में अपनी Starlink सेवा शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी से मस्क ने भारत में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच खबर आ रही है कि एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा से पहले Airtel ने इस सेवा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। Airtel के समर्थन वाली कंपनी OneWeb ने भारत में जल्द ही अपनी सेवा शुरू करने के लिए DoT से कॉन्टैक्ट किया है। OneWeb ने भारत में अपने ट्विन अर्थ स्टेशन गेटवे को LEO ग्लोबल सैटेलाइट से जोड़ने के लिए DoT  से फास्ट ट्रैक मंजूरी मांगी है।

DOT से मंजूरी मिलने का इंतजार

Airtel ने DoT को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मंजूरी मिलने से भारत दक्षिण एशिया में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए ग्लोबल हब बनाया जाएगा। बता दें कि OneWeb पाकिस्तान और चीन को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करता है। DoT से मंजूरी मिलने के बाद भारत सैटकॉम इंडस्ट्री में अपनी अलग से पहचान बना सकता है। OneWeb अपने लोअर ऑर्बिट सैटेलाइट के जरिए 25 देशों में ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करता है।

OneWeb अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर और लोकल टेलीकॉम ऑपरेटरों के माध्यम से श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने की प्लानिंग बना रहा है। OneWeb भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों के साथ मेहसाणा, गुजरात और तमिलनाडु में अर्थ स्टेशन गेटवे स्थापित करेगा।

Airtel को पहले ही मिल चुका है GMPCS

OneWeb के पास भारत में GMPCS परमिट पहले से ही है। टेलीकॉम रेगुलेटर द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के बाद Airtel OneWeb की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा को कमर्शियली लॉन्च करेगा। वहीं, Starlink भी भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने के लिए रेगुलेटरी की मंजूरी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। फिलहाल, Starlink के पास GMPCS परमिट नहीं है, जिसके चलते Airtel के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के पहले शुरू होने की संभावना है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Corporate Quiz 2025
Previous Story

10 लाख कमाने का मौका! Tata लेकर आया Quiz प्रतियोगिता

Call Merging Scam
Next Story

मार्केट में आया Call Merging Scam, जानें कैसे होता है

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India
दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

यूजर्स को दिसंबर में लग सकता है टैरिफ काझटका!… भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की नई टैरिफ रिपेयर नीति से मंहगे होंगे रिचार्ज पैक   Mobile Recharge Price Hike देश के मोबाइल यूजर्स के लिए दिसंबर की शुरुआत महंगी
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss