अमेरिका सरकार ने TikTok को लेकर Google और Apple को दी ये ‘डेडलाइन’

6 mins read
1.1K views
America News
December 16, 2024

TikTok यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अमेरिका सरकार ने Google और Apple को अपने ऐप स्टोर से इसे हटाने का आदेश दिया है।

TikTok News: अमेरिका सरकार चीनी कंपनी TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती है, जिसपर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। TikTok अमेरिका यूजर्स के बीच काफी फेमस है। ऐले में लोगों को अपना डेटा चोरी होने का डर सता रहा है। हाल ही में अमेरिका की एक अदालत ने TikTok की पैरेंट कंपनी को अमेरिका छोड़ने या बैन होने का आदेश दिया है। इस बीच खबर है कि Apple और Google पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, Apple और Google को 19 जनवरी 2025 तक अपने ऐप स्टोर से  TikTok को हटाने का दबाव है।

TikTok को अमेरिका में बैन करने की चेतावनी

अमेरिकी संसद की एक समिति के प्रमुख सदस्यों ने शुक्रवार को ByteDance और उसके CEO को चेतावनी देते हुए कहा है कि TikTok अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे बेच दिया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो TikTok को अमेरिका में बैन किया जा सकता है।

अमेरिका सरकार को ByteDance और TikTok पर शक है कि चीनी सरकार इस पर अपना प्रभाव डाल सकती है। इस मामले में लोगों का कहना है कि चीनी सरकार TikTok के जरिए सभी यूजर्स की प्राइवेट इन्फॉर्मेशन हासिल करना चाहती है या फिर उनके वीडियो में फेरबदल कर के लोगों को गलत जानकारी दे सकती है।

19 जनवरी तक ऐप स्टोर से हटाएं TikTok

इस मामले में Alphabet और Apple उलझी हुई हैं क्योंकि अमेरिका की सरकार ने दोनों कंपनियों को आदेश दिया है कि अगर ByteDance अपना अमेरिकी कारोबार नहीं बेचती है तो वह 19 जनवरी 2025 तक अपने ऐप स्टोर से TikTok को हटा दें। हालांकि, Apple और Google ने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह अमेरिका और चीनी टेक कंपनियों के बीच चल रहे विवाद में एक बड़ा मोड़ होगा।

TikTok को हो सकता है बड़ा नुकसान

TikTok और ByteDance ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। कंपनी चाहती है कि कोर्ट कंपनी को तोड़ने के आदेश को तब तक रोके जब तक कोर्ट इस मामले पर पुनर्विचार न कर ले। वहीं, TikTok ने कहा है कि इस कानून से उनका अमेरिकी कारोबार खत्म हो जाएगा।

बता दें कि इस पूरी समस्या की जड़ यह है कि TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance चीन में है और चीनी कानूनों का पालन करती है। ऐसे में लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।

19 जनवरी तक अल्टीमेटम

अगर यह कानून 19 जनवरी से लागू हो जाता है तो TikTok को Apple के ऐप स्टोर और Google Play से हटा दिया जाएगा। हालांकि, न्याय विभाग ने साफ किया है कि इससे मौजूदा यूजर्स को ऐप का उपयोग करने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन अगर TikTok को अपडेट और समर्थन नहीं मिलता है, तो अमेरिका में इसका यूज धीरे-धीरे बंद हो जाएगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Elon Musk
Previous Story

Elon Musk ने सुंदर पिचाई की बढ़ाई टेंशन, यूजर्स की होगी मौज

Indian Government
Next Story

चाइनीज IoT मॉड्यूल भारत में बैन! सरकार को जासूसी का था डर

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss