TikTok का लाया जबरदस्त फीचर, अब बताएगा आसपास क्या चल रहा है

5 mins read
2 views
TikTok का नया अपडेट यूजर्स को देगा लोकल जानकारी।
February 12, 2026

TikTok Local Feed Feature: अब TikTok सिर्फ वायरल वीडियो नहीं आपके आसपास जानकारी भी स्क्रीन पर लाएगा। दरअसल, कंपनी ने अमेरिका में नया Local Feed फीचर लॉन्च किया है। यह नया फीचर यूजर्स को उनके शहर के इवेंट, रेस्टोरेंट, शॉपिंग और लोकल बिज़नेस से जोड़ने का काम करेगा। यानी अब ट्रेंडिंग के साथ-साथ आपके इलाके की हलचल भी TikTok पर दिखाई देगी।

TikTok का नया अपडेट यूजर्स को देगा लोकल जानकारी। इस नए फीचर से दिखेगा जरिए आसपास के बिज़नेस और क्रिएटर्स का कंटेंट…जानिए आपके लिए कितना है फायदेमंद?

एक टैब में आसपास की पूरी दुनिया

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने क्षेत्र के ट्रैवल स्पॉट, इवेंट, रेस्टोरेंट, शॉपिंग विकल्प और छोटे व्यवसायों से जुड़ा Content देख सकेंगे। लोकल क्रिएटर्स को भी इससे फायदा मिलने की बात कही जा रही है। क्योंकि उनका कंटेंट आसपास के लोगों तक ज्यादा तेजी से पहुंच सकेगा।

READ MORE- India AI Summit 2026: 100 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों की एंट्री

कैसे चुना जाएगा कंटेंट

कंपनी की माने तो Local Feed में दिखाई जाने वाली पोस्ट कई कारकों पर आधारित होंगी। जैसे यूजर की Location, कंटेंट का विषय और पोस्ट का समय। यानी जो चीजें आपके आसपास हो रही हैं। वही सबसे पहले आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगी। यूजर्स स्थानीय जानकारी की ओर अधिक से अधिक आकर्षित होंगे।

लोकेशन सेटिंग यूजर के कंट्रोल में

इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले Precise Location ऑन करनी होगी। लेकिन कंपनी का कहना है कि यह विकल्प डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। यूजर्स चाहें तो ही इसे सक्रिय कर सकते हैं और Location Data केवल ऐप के उपयोग के दौरान ही इस्तेमाल होगा। यानी कंट्रोल आपके हाथ में रहेगा।

READ MORE- Spotify और YouTube आगे, अब Apple की बारी?

पहले यूरोप में हुआ था प्रयोग

TikTok इससे पहले यूरोप में इसी तरह का फीचर शुरू कर चुका है, जहां इसे Nearby Feeds के नाम से पेश किया गया था। वहां मिले अनुभव के आधार पर अब इसे अमेरिका में भी लागू किया जा रहा है। हाल ही में TikTok के अमेरिकी कारोबार को एक नए TikTok USDS venture के तहत संचालित किया जा रहा है। जिसमें अमेरिकी निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी है।

इस प्रकार देखें तो कंपनी अपनी नई व्यवस्था के तहत यूजर्स के डेटा की सुरक्षा, कंटेंट मॉडरेशन और एल्गोरिद्म की निगरानी पर विशेष ध्यान देने में लगी हुई है। इस प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए भरोसेमंद और स्थानीय रूप से उपयोगी बना रहे।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा
Previous Story

Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा

Latest from Social Media

Don't Miss