Tata और RailTel मिलकर 6,000 स्टेशनों तक लाएंगे AI इंटरनेट

Tata और RailTel मिलकर 6,000 स्टेशनों तक लाएंगे AI इंटरनेट

6 mins read
10 views
February 23, 2026

Tata Communications RailTel Partnership: भारत में AI आधारित सेवाओं की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए Tata Communications और RailTel Corporation of India Ltd. ने 23 फरवरी को एक अहम रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सहयोग का उद्देश्य देश के डिजिटल नेटवर्क को बड़े पैमाने पर AI उपयोग के लिए तैयार करना है। इस पहल में Tata Communications की एंटरप्राइज कनेक्टिविटी और क्लाउड सेवाएं, RailTel के देशभर में फैले नेटवर्क के साथ मिलकर काम करेंगी।

Tata Communications और RailTel की नई साझेदारी भारत के डिजिटल नेटवर्क को AI रेडी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे साइबर सुरक्षा, क्लाउड सेवाएं और कनेक्टिविटी पूरे देश में मजबूत होंगी।

RailTel का नेटवर्क

RailTel एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। कंपनी का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क 63,000+ रूट किलोमीटर तक फैला है और 6,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों को जोड़ता है। इसकी वजह से यह साझेदारी सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक भी डिजिटल सेवाओं की पहुंच मजबूत कर सकेगी।

READ MORE: ग्राहक डेटा लीक होने के बाद Tata Motors ने की बड़ी कार्रवाई

साझेदारी का मुख्य लक्ष्य क्या है

दोनों कंपनियों का कहना है कि यह सहयोग भारत की AI ready डिजिटल रीढ़ को मजबूत करने पर केंद्रित है। योजना के तहत ये काम किए जाएंगे।

  • देशभर में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण
  • साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा को मजबूत करना
  • संवेदनशील डेटा के लिए सुरक्षित और स्वदेशी क्लाउड को बढ़ावा देना
  • AI आधारित प्लेटफॉर्म से नेटवर्क की निगरानी और प्रदर्शन बेहतर बनाना

RailTel के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह साझेदारी सेवाओं को नागरिकों तक अधिक भरोसेमंद और तेज तरीके से पहुंचाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि RailTel लंबे समय से भारत को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है और अब उन्नत तकनीकों के साथ यह भूमिका और मजबूत होगी।

RailTel की पहुंच क्यों है महत्वपूर्ण

RailTel का नेटवर्क पहले से ही सरकारी विभागों, पीएसयू, बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यही व्यापक पहुंच इस साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत है क्योंकि इससे तकनीकी उन्नयन देशभर के महत्वपूर्ण सिस्टम तक पहुंच सकेगा।

READ MORE: चीन-अमेरिका को टक्कर देगा भारत का देसी AI

आम लोगों और सेवाओं पर असर

घोषणा के अनुसार, RailTel पर निर्भर संस्थानों को तेज कनेक्टिविटी, बेहतर सिस्टम स्थिरता और मजबूत डेटा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। रेलवे WIFI, पब्लिक ब्रॉडबैंड, निगरानी सिस्टम और डिजिटल गवर्नेंस सेवाएं भी इससे बेहतर हो सकती हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Intel-Apple को सीधी टक्कर, Nvidia ला रही है अपना प्रोसेसर
Previous Story

Intel-Apple को सीधी टक्कर, Nvidia ला रही है अपना प्रोसेसर

Microsoft Copilot Studio में Grok 4.1 Fast शामिल, मिलेगी फास्ट सर्विस
Next Story

Microsoft Copilot Studio में Grok 4.1 Fast शामिल, मिलेगी फास्ट सर्विस

Latest from Cybersecurity

Don't Miss