अब किसी भी भाषाओं में बात करना मुमकिन, इस मोबाइल में आया गज़ब का फीचर

6 mins read
5 views
T-Mobile live translation feature
February 12, 2026

T-Mobile live translation feature: दुनिया भर में अलग-अलग भाषाओं के कारण बातचीत में आने वाली मुश्किलों को कम करने के लिए T-Mobile ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। कंपनी ने Real time call translation फीचर का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। जिससे फोन पर बात करते समय ही भाषा का अनुवाद सुनाई देगा। खास बात यह है कि इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से।

iPhone या स्मार्टफोन की जरूरत नहीं, T-Mobile का नया फीचर किसी भी फोन पर रियल-टाइम ट्रांसलेशन देता है। जानिए इसकी खास बातें।

50 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट

T-Mobile कंपनी का तकनीक पर बातचीत को आसान बनाने पर केंद्रित है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम 50 से अधिक भाषाओं को पहचान सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि तुरंत अनुवाद भी कर देता है। जिससे बातचीत का फ्लो बना रहता है। यूजर्स सामान्य तरीके से बात कर सकते हैं और सिस्टम खुद ही भाषा पहचानकर अनुवाद करता है।

READ MORE-  Lava Star 3 लॉन्च, जानिए इसकी खासियतें और कीमत

किसी भी फोन और लैंडलाइन पर काम

इतना ही नहीं इस फीचर का इस्तेमाल मोबाइल फोन के अलावे लैंडलाइन पर भी उपलब्ध होगा। T-Mobile ने इस फीचर को सीधे अपने Network में शामिल किया है। यह सिर्फ Smartphone ही नहीं बल्कि साधारण फीचर फोन पर भी काम कर सकता है। इसका मतलब यह है कि कॉल में शामिल किसी एक यूजर का T-Mobile नेटवर्क पर होना पर्याप्त है। बाकी लोग किसी भी डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका आसान

फीचर को इस्तेमाल करने की प्रक्रिया भी बिल्कुल सरल रखी गई है। इच्छुक यूजर्स को पहले बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके बाद कॉल के दौरान कीपैड पर 87 दबाने से लाइव ट्रांसलेशन सक्रिय हो जाता है और बातचीत तुरंत अनुवादित होने लगती है।

READ MORE-  ChatGPT में विज्ञापन की चर्चा, Claude ने मुफ्त वर्ज़न को बनाया और पावरफुल

दूसरी कंपनियों से अलग क्या है

हाल के समय में कई टेक कंपनियां कॉल ट्रांसलेशन पर काम कर रही हैं। Apple ने iOS 26 में ऐसा फीचर पेश किया है।  लेकिन T-Mobile का यह प्रयोग अलग इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें किसी खास डिवाइस या ऑपरेटिंग सिस्टम की शर्त नहीं है। इसने भाषाओं का दायरा भी बड़ा रखा है।

फिलहाल मुफ्त, आगे लग सकता है शुल्क

अभी यह सेवा बीटा चरण में मुफ्त उपलब्ध है। लेकिन कंपनी ने संकेत से यह पता चलता है कि आनवाले दिनों में इसके लिए शुल्क लिया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत या प्लान को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

India AI Summit 2026: 100 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों की एंट्री
Previous Story

India AI Summit 2026: 100 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों की एंट्री

Apple की नई स्मार्ट Siri में देरी, फीचर अब चरणों में आएंगे
Next Story

Apple की नई स्मार्ट Siri में देरी, फीचर अब चरणों में आएंगे

Latest from Latest news

Don't Miss