सावधान! WhatsApp पर स्टूडेंट्स को आ रहे Free वाले मैसेज

7 mins read
995 views
WhatsApp
December 19, 2024

स्कैमर्स ने इस बार स्टूडेंट्स को अपना शिकार बनाने का सोचा है क्योंकि उन्हें WhatsApp पर एक मैसेज आ रहा है, जिसमें Free में लैपटॉप मिलने की बात कही जा रही है।

Cyber Crime : देश में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। क्रिमिनल्स तरह-तरह के स्कीम लाकर लोगों को पैसे ऐंठ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अपराधियों ने स्टूडेंट्स को अपना निशाना बनाया है। अगर आप भी स्टूडेंट हैं तो आपको भी कुछ समय से एक मैसेज मिल रहा होगा, जिसमें फ्री लैपटॉप देने की बात कही जा रही होगी। अगर आपके पास भी ऐसे मैसेज आ रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

दरअसल, ये एक नया WhatsApp स्कैम है, जो कई स्टूडेंट्स को WhatsApp पर एक मैसेज मिल रहा है, जिसमें एक लिंक भी है। इस मैसेज में उन्हें फ्री लैपटॉप मिलने की बात कहकर इस लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। इस लिंक पर आप गलती से भी क्लिक ना करें क्योंकि ये फर्जी मैसेज है। अब PIB की तरफ से जानकारी दी जा रही है कि ये मैसेज एक स्कैम है और इसके जरिए निजी जानकारी जुटाई जा रही है।

PIB ने दी ये नसीहत

PIB Fact Check ने कहा कि WhatsApp पर आ रहा यह मैसेज झूठा है और किसी भी WhatsApp यूजर को इस पर कोई रिएक्शन देने की जरूरत नहीं है। इस मैसेज में छात्रों से एक लिंक पर फॉर्म दिया गया है जिसमें क्लिक करके अपनी पर्सनल डिटेल भरने को कहा जा रहा है। इस मैसेज का मकसद सिर्फ लोगों का डेटा इकट्ठा करके उसका गलत इस्तेमाल करना है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस डेटा का इस्तेमाल भविष्य में किसी और स्कैम में किया जा सकता है।

क्या है स्कैमर का मैसेज

छात्र लैपटॉप योजना 2024 के लिए आवेदन उपलब्ध हैं। यह योजना उन सभी छात्रों के लिए खुली है, जो वित्तीय कारणों से लैपटॉप खरीदने में असमर्थ हैं और उन्हें अपनी शिक्षा के लिए इसकी आवश्यकता है। 2024 में, 960,000 से अधिक छात्रों को उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुफ़्त लैपटॉप दिए जाएँगे। आवेदन शुरू हो गए हैं, और जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उन्हें लैपटॉप मिलना शुरू हो गए हैं। यहाँ रजिस्टर करें और आवेदन करें: https://lc.ke/Students-FREE-LAPTOP

PIB ने यूजर्स से किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने को कहा है। इसके अलावा किसी भी तरह से अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचने की सलाह दी है। अगर आप भी किसी स्कैम से बचना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं आपको क्या करना चाहिए।

सरकारी योजना: अगर आपको किसी सरकारी योजना के बारे में कोई मैसेज मिलता है, तो आपको सबसे पहले इस मैसेज की ऑफिशियल साइट पर जांच करनी चाहिए। आपको किसी भी अनजान नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, ईमेल या फोन कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

व्यक्तिगत जानकारी: कभी भी किसी अजनबी के साथ संदेश या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक डिटेल या शैक्षिक विवरण साझा न करें।

मैलवेयर लिंक: किसी भी दुर्भावनापूर्ण मैसेज या ईमेल में एक लिंक हो सकता है जिसमें मैलवेयर हो। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, मैलवेयर आपके डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद आपकी सारी जानकारी स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple
Previous Story

नए नाम के साथ लॉन्च होगा Apple का ये सस्ता फोन

Health AI
Next Story

AI की मदद से अब एक क्लिक में पता चलेगा हेल्थ डिटेल

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss