Health AI

AI की मदद से अब एक क्लिक में पता चलेगा हेल्थ डिटेल

6 mins read
1.2K views
December 20, 2024

Suki ने इस साझेदारी पर कहा कि Google Cloud की नई सुविधाएं Suki को मरीजों की देखभाल करते समय डॉक्टरों को अधिक टेक्नोलॉजी देने में हेल्प करेंगी।

Health AI: हेल्थकेयर सेक्टर की AI स्टार्टअप कंपनी Suki ने Google Cloud के साथ नई साझेदारी की है। इस साझेदारी के जरिए Suki Google Cloud के वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके मरीजों की समरी और सवाल-जवाब में मदद करेगी।

Suki के मुख्य AI को Suki असिस्टेंट कहा जाता है। यह डॉक्टरों को मरीजों के साथ अपनी मुलाकातों को रिकॉर्ड करने और उन्हें दैनिक आधार पर नोट्स में बदलने की अनुमति देता है, जिससे डॉक्टरों को सभी जानकारी मैन्युअल रूप से लिखने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, Suki ने इस साझेदारी पर कहा कि Google Cloud की नई सुविधाएं Suki को मरीजों की देखभाल करते समय डॉक्टरों को अधिक टेक्नोलॉजी देने में हेल्प करेंगी। इससे न केवल डॉक्टरों की हेल्प होगी बल्कि मरीजों का समय भी बचेगा।

क्या बोले Suki के फाउंडर

Suki के फाउंडर और CEO पुनीत सोनी ने इस मामले में कहा कि हम कभी भी सिर्फ क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन टूल नहीं बना रहे थे। यह असिस्टेंट डॉक्यूमेंटेशन में आपकी हेल्प कर सकता है, लेकिन यह दूसरे काम भी शुरू कर सकता है। जैसे की डॉक्टर Suki प्लेटफॉर्म का यूज करके मरीजों से सवाल पूछ सकेंगे और मरीज के क्लीनिकल हिस्ट्री के बारे में जरूरी बातें भी जान सकेंगे।

एक क्लिक में मिलेगी सारी इन्फोर्मेशन

Suki के नए समरी फीचर से डॉक्टर्स को मरीज की बेसिक बायोग्राफिकल इन्फोर्मेशन सिर्फ एक क्लिक पर मिल जाएगी। समरी में मरीज की उम्र, पुरानी बीमारियां, पिछले दवाइंया और दूसरी समस्याओं के बारे में डॉक्टर को यहां सिर्फ एक क्लिक पर जानकारी मिल जाएगी। सोनी ने बताया कि सारा डेटा अपने आप इकट्ठा होने से डॉक्टर्स को 15 से 30 मिनट की बचत होगी।

कंपनी ने कहा कि Suki की रोगी समरी सुविधा बुधवार से चुनिंदा डॉक्टरों के ग्रुप के लिए उपलब्ध है और अगले साल की शुरुआत में आमतौर पर उपलब्ध होगी। नई Q&A सुविधा भी अगले साल की शुरुआत में आम तौर पर उपलब्ध होगी। सोनी ने कहा कि मेरे लिए यह वास्तव में AI डिजाइन या स्वास्थ्य सेवा के AI-ification का एक बड़ा चलन है। कंपनी ने कहा कि Suki की तकनीक का उपयोग अमेरिका में 350 स्वास्थ्य प्रणालियों और क्लीनिकों द्वारा किया जाता है, और स्टार्टअप ने इस साल अपने क्लाइंट बेस को तीन गुना बढ़ा दिया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

सावधान! WhatsApp पर स्टूडेंट्स को आ रहे Free वाले मैसेज

YouTube
Next Story

YouTube पर ऐसे थंबनेल यूज करने वालों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss