𝗦𝘁𝗮𝗿𝗹𝗶𝗻𝗸 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सिंधिया ने दी बड़ी अपडेट!

Starlink भारत में जल्द होगा लॉन्च, सिंधिया ने दी बड़ी अपडेट!

4 mins read
1.5K views
June 5, 2025

Starlink की एंट्री भारत के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो आज भी कमजोर नेटवर्क या इंटरनेट की कमी से परेशान हैं।

Starlink launched in India: अगर आप भी गांव या दूरदराज के इलाके में रहते हैं और तेज इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलती, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। एलन मस्क की कंपनी SpaceX का इंटरनेट प्रोजेक्ट Starlink अब भारत में जल्द शुरू होने वाला है। लंबे समय से इसकी चर्चा हो रही थी, लेकिन अब सरकार की तरफ से इसकी लॉन्च को लेकर संकेत मिले हैं।

लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया लगभग पूरी

देश के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कहा है कि Starlink को भारत में काम शुरू करने के लिए जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। दरअसल, भारत के DoT ने Starlink को Letter of Intent (LOI) पत्र पहले ही जारी कर दिया है। अब बस Indian National Space Promotion and Authorization Center (IN-SPACe) से अंतिम अनुमति मिलनी बाकी है।

सिंधिया के मुताबिक, Starlink के अलावा अभी भारत में दो और कंपनियां OneWeb और Reliance Jio को सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए लाइसेंस मिल चुका है। Starlink भी अब इस दौड़ में शामिल होने को तैयार है।

भारत में कितनी होगी Starlink की कीमत?

रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX भारत में Starlink को एक प्रमोशनल ऑफर के तहत शुरू कर सकती है। इसमें ग्राहकों को हर महीने 840 रुपये में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। यह कीमत सैटेलाइट इंटरनेट के लिए बेहद कम मानी जा रही है। इसका मकसद है ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना, खासतौर से उन इलाकों में, जहां मोबाइल नेटवर्क या ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है।

किसे मिलेगा सबसे ज़्यादा फायदा?

Starlink से सबसे ज्यादा फायदा पर गांवों, पहाड़ी इलाकों और उन जगहों पर होगा, जहां अब तक ब्रॉडबैंड या मोबाइल टावर नहीं पहुंचे हैं। जैसे कि सीमावर्ती क्षेत्र, आदिवासी क्षेत्र या फिर नक्सल प्रभावित इलाके। यहां Starlink इंटरनेट की क्रांति ला सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPad
Previous Story

iPhone और iPad पर बंद हुआ YouTube और WhatsApp, देखें लिस्ट

सरकार का ऑर्डर... अब इस राज्य में नहीं खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम
Next Story

सरकार का ऑर्डर… अब इस राज्य में नहीं खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss