Spotify पर दोस्त, धुन और डिस्कशन भी...जानें फीचर

अब गाने भी होंगे सोशल, Spotify पर दोस्त, धुन और डिस्कशन भी…जानें फीचर

7 mins read
387 views
January 8, 2026

Spotify Update: Spotify अब आपके हेडफोन से निकलकर सीधे आपके दोस्तों की स्क्रीन तक पहुंचना चाहता है। आपको यह बात सुनकर हैरानी हो रही होगी लेकिन यही हकीकत होने जा रही है। कंपनी ने ऐसे सोशल फीचर्स पेश किए हैं, जो Music सुनने को एक पर्सनल एक्टिविटी से सोशल एक्सपीरियंस में बदल देते हैं। नए अपडेट के बाद यह छुपाना आसान नहीं रहेगा कि आप किस मूड में कौन-सा गाना सुन रहे हैं। तो आइ जानते इस जबरदस्त फीचर के बारे में विस्तार से।

Spotify का नया सोशल अपडेट! अब दोस्त रियल-टाइम में देख पाएंगे आप क्या सुन रहे हैं…प्राइवेसी बदलेगी या म्यूज़िक का मज़ा बढ़ेगा?

हर Play पर दोस्तों की नज़र

Spotify का नया Listening Activity फीचर यूज़र्स को यह देखने की सुविधा देता है कि उनके दोस्त इस वक्त क्या सुन रहे हैं। सिर्फ गाने का नाम ही नहीं, बल्कि कौन-सा आर्टिस्ट, कौन-सा ट्रैक और वह प्ले हो रहा है या पॉज़, सब कुछ रियल-टाइम में दिखेगा। यानी अब म्यूज़िक चॉइस भी सोशल पहचान का हिस्सा बन जाएगी।

गाने पर बातचीत, ऐप के अंदर

अब किसी गाने के लिए Screenshot या Status लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई दोस्त कोई अच्छा ट्रैक सुन रहा है, तो आप उसे तुरंत पहचान सकते हैं और उसी पल बातचीत शुरू कर सकते हैं। Spotify इस फीचर के ज़रिए म्यूज़िक को कन्वर्सेशन स्टार्टर बनाना चाहता है।

READ MORE- X की सफाई पर सरकार को क्यों नहीं है भरोसा?

दूरी में भी साथ सुनना की सविधा

Spotify का दूसरा नया फीचर Request to Jam म्यूज़िक को और ज़्यादा सोशल बनाता है। इसमें Premium यूज़र्स अपने दोस्तों को Jam सेशन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। खास बात यह है कि दोस्त कहीं भी हों। वे एक ही प्ले क्यू में गाने जोड़ सकते हैं और म्यूज़िक कंट्रोल भी कर सकते हैं।

दोस्तों के लिए नया म्यूजिक अड्डा

यह फीचर खासतौर पर उन दोस्तों के लिए है, जो पहले साथ बैठकर म्यूज़िक शेयर करते थे और अब अलग-अलग जगहों पर हैं। कॉलेज फ्रेंड्स, लॉन्ग-डिस्टेंस दोस्त या ऑनलाइन ग्रुप अब Spotify पर ही म्यूज़िक के ज़रिए साथ समय बिता सकते हैं। इसके जरिए उनके कहे गाने को ढ़ूढने में वक्त खराब नहीं होंगे।

READ MORE-  Oppo में मर्ज होगा चर्चित ब्रांड Realme…क्या अपकमिंग मॉडल पर भी पड़ेगा असर?

प्राइवेसी बनाम सोशल कनेक्शन

हालांकि, हर यूज़र के लिए यह बदलाव आरामदायक नहीं हो सकता। कुछ लोग अपने म्यूज़िक टेस्ट को निजी रखना चाहते हैं। Spotify का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी सोशल एंगेजमेंट को प्राथमिकता दे रही है, भले ही इससे प्राइवेसी थोड़ी कम हो जाए।

कब मिलेगा यह अपडेट

यह फिलहाल अमेरिकी यूजर्स के लिए Android और iOS यूज़र्स के लिए रोलआउट किए जा रहे हैं। Spotify का कहना है कि फरवरी 2026 तक इन्हें अन्य देशों में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस फीचर को रोलआउट कर Spotify ने यह अपनेआप को यह साबित करने की कोशिश की है कि अब सिर्फ गाने सुनने का प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि म्यूज़िक दोस्तों के बीच लाइव एक्सपीरियंस बन जाए।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

2026 में सभी उम्र के प्रोफेशनल्स महसूस कर रहे दबाव

Next Story

Google Messages का नया अपडेट का धमाका! मैसेज, फोटो और एक्शन सब एक जगह

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss