Oppo में मर्ज होगा चर्चित ब्रांड Realme...क्या अपकमिंग मॉडल पर भी पड़ेगा असर?

Oppo में मर्ज होगा चर्चित ब्रांड Realme…क्या अपकमिंग मॉडल पर भी पड़ेगा असर?

4 mins read
434 views
January 7, 2026

Oppo Realme integration: Oppo ने अपने आंतरिक संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए Realme को अपने में वापस मर्ज कर लिया है। कंपनी का उद्देश्य टीमों के बीच सहयोग बढ़ाना और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना है। यह कदम भविष्य में Oppo, OnePlus और Realme की रणनीतियों को और स्पष्ट बनाएगा।

Oppo, OnePlus और Realme की नई ब्रांड संरचना ने तकनीकी दुनिया में हलचल मचा दी है! जानें Realme Neo 8 सहित आने वाले लॉन्च की पूरी योजना।

ब्रांड स्ट्रक्चर की नई रूपरेखा

अब Oppo मुख्य ब्रांड के रूप में काम करेगा। वहीं, OnePlus और Realme दो अलग-अलग सब-ब्रांड के तौर पर बाजार में अलग पहचान बनाएंगे। इस नई संरचना से कंपनियों के बीच कार्यभार और जिम्मेदारियों में स्पष्टता आएगी, जिससे कार्य निष्पादन और तेज होगा।

READ MORE- छोटी सी गलती… Google पर एलन मस्क ने कसा तंज

लीडरशिप का भी बंटवारा

वहीं, लीडरशिप में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। Realme के फाउंडर और सीईओ Sky Li सब-ब्रांड की पूरी गतिविधियों की देखरेख करेंगे। वहीं, ली जीए चीन में OnePlus की जिम्मेदारियां बिना किसी बदलाव के संभालेंगे। कंपनी का मानना है कि इससे भूमिकाओं में ओवरलैपिंग रोकी जा सकेगी और संचालन और प्रभावी होगा।

READ MORE-  Suno AI Music में Ownership का Confusion

सर्विस नेटवर्क का विस्तार

सर्विस के मामले में भी Realme अब पूरी तरह से Oppo के आफ्टर-सेल्स नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इसका फायदा उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा कवरेज और भरोसेमंद समर्थन के रूप में मिलेगा। हालांकि Realme के प्रोडक्ट प्लान पर इसका असर नहीं पड़ेगा। नए डिवाइस तय समय पर लॉन्च होंगे, और ब्रांड की बाजार में स्थिति वही बनी रहेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss