Google Messages का नया अपडेट का धमाका! मैसेज, फोटो और एक्शन सब एक जगह

6 mins read
380 views
January 8, 2026

Google Messages Update:  नए फीचर और अपडेट के दौर में Google Messages भी पीछे रहना नहीं चाहता है। यह धीरे-धीरे अपने इंटरफेस को ज़्यादा स्मार्ट और आसान बना रहा है। कैमरा और गैलरी में बदलाव के बाद अब कंपनी चैट्स के साथ इंटरैक्शन का तरीका बदलने की तैयारी में है। अब तक Smartphone में किसी मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करने पर स्क्रीन के ऊपर एक सीमित टूलबार उभरता था, जहां ज़रूरी विकल्पों तक पहुंचने के लिए कई बार टैप करना पड़ता था। जिसे Google ने बदल दिया है।

अब मैसेज Chatting होगी और आसान! Google Messages में आया नया और धमाकेदार अपडेट, एनिमेशन और हैप्टिक फीडबैक के साथ। जानिए कैसे बदल देगा मैसेजिंग का अनुभव।

अब फ्लोटिंग एक्शन मेन्यू से कंट्रोल

नए सिस्टम में जैसे ही आप किसी टेक्स्ट या फोटो को लॉन्ग-प्रेस करेंगे तो स्क्रीन के बीचों-बीच एक फ्लोटिंग एक्शन मेन्यू दिखाई देगा। इसमें Reply, Forward, Copy, Star, Delete, Select More और Info जैसे सभी अहम विकल्प सीधे सामने होंगे। वो भी बिना किसी अतिरिक्त मेन्यू में जाए। फोटो मैसेज के लिए Google ने इसे और स्मार्ट बना दिया है। यहां Remix और Save जैसे स्पेशल ऑप्शन भी उसी फ्लोटिंग मेन्यू में मिलेंगे, जिससे इमेज से जुड़े काम और तेज़ हो जाएंगे।

READ MORE- सस्ता लेकिन स्टाइलिश! Tecno का नया मॉडल जल्द मचाएगा तहलका!

सिर्फ आसान नहीं, दिखने में भी जबरदस्त

Google इस बदलाव को केवल सुविधा तक सीमित नहीं रख रहा। नया लॉन्ग-प्रेस मेन्यू विज़ुअल एक्सपीरियंस पर भी फोकस करता है। मैसेज या फोटो हल्के से स्क्रीन के बीच उभरता है। साथ में बाउंस-स्टाइल एनिमेशन और सॉफ्ट हैप्टिक फीडबैक मिलता है। जिससे हर टैप ज़्यादा नेचुरल महसूस होता है।

चुने गए मैसेज के पीछे का चैट बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो जाता है। जिससे ध्यान पूरी तरह उसी कंटेंट पर रहता है। हर एक्शन के साथ साफ-सुथरे आइकन दिए गए हैं, जो मेन्यू को समझने में आसान बनाते हैं।

सवाल, क्या नहीं बदला?

Google Messages में शायद जानबूझकर कुछ चीज़ों को पहले जैसा ही रखा है। Emoji रिएक्शन की लाइन और Create शॉर्टकट अब भी उसी जगह मौजूद हैं, ताकि पुराने यूज़र्स को नया सिस्टम सीखने में परेशानी न हो।

READ MORE- PEPE और BONK की कीमतों में 2026 के पहले हफ्ते में बड़ी बढ़त

फिलहाल किसे मिल रहा है यह फीचर?

यह नया लॉन्ग-प्रेस मेन्यू Google Messages के beta version 20251212_00_RC01 में देखा गया है। अपडेट सर्वर-साइड रोलआउट के ज़रिए दिया जा रहा है, इसलिए संभव है कि सभी बीटा यूज़र्स को यह फीचर एक साथ न दिखे।

कुल मिलाकर Google का यह नया डिज़ाइन साफ इशारा करता है कि कंपनी अब चैटिंग को तेज़, सहज और ज़्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाना चाहती है। अब ज़रूरी एक्शन स्क्रीन के टॉप पर नहीं, सीधे आपकी उंगलियों के पास होंगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Spotify पर दोस्त, धुन और डिस्कशन भी...जानें फीचर
Previous Story

अब गाने भी होंगे सोशल, Spotify पर दोस्त, धुन और डिस्कशन भी…जानें फीचर

Microsoft ने छंटनी की अफवाह को बताया ‘झूठा’
Next Story

Microsoft ने छंटनी की अफवाह को बताया ‘झूठा’

Latest from Latest news

𝐂𝐨𝐜𝐤𝐭𝐚𝐢𝐥 𝟐’ 𝐎𝐓𝐓 पर कब और कहां देखें? 𝐕𝐈𝐃𝐄𝐎 वायरल

Cocktail 2’ OTT पर कब और कहां देखें? VIDEO वायरल

थिएटर में Cocktail 2 मिस कर दी? अब इसे घर बैठे OTT पर देखने का मौका मिलेगा। जानिए संभावित रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी।  Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर Cocktail 2 जल्द ही OTT पर दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  क्या है Cocktail 2 की कहानी? फिल्म में कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों शादी के दबाव और रिश्तेदारों से बचने के लिए सिसिली घूमने जाते हैं। वहीं उनकी मुलाकात दिया की दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब दिया अपने रिश्ते की परीक्षा लेने के लिए एली से कुणाल को आकर्षित करने के लिए कहती है। इसके बाद तीनों के बीच दिलचस्प लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है।  https://www.instagram.com/reel/DZroA79gAmH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ MORE: थ्रिलर, हॉरर और रोमांस, OTT पर आज मिलेगा भरपूर मनोरंजन  बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?  होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 143.51 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 92.02 करोड़ रहा, जबकि भारत में ग्रॉस कमाई 109.55 करोड़ दर्ज की गई। फिल्म ने पहले वीकेंड में 46.76 करोड़ और पहले हफ्ते में 67.81 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा विदेशों से फिल्म ने 33.96 करोड़ की कमाई की।  https://www.instagram.com/reel/DZW3rxaP4Si/?utm_source=ig_web_button_share_sheet   READ
Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म, 10 भाषाओं में बनेगा AI मॉडल

Sarvam AI ने भारतीय भाषाओं के लिए नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, इससे बैंक, सरकारी संस्थान और स्टार्टअप अपनी जरूरत के अनुसार AI मॉडल तैयार कर सकेंगे।  Epoch Builder Edition: क्या भारत अब अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद के AI मॉडल तैयार करेगा? आज बेंगलुरु की AI कंपनी Sarvam AI ने Epoch Builder Edition लॉन्च कर बड़ा कदम उठाया है। यह प्लेटफॉर्म बैंकों, सरकारी एजेंसियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को अपने डेटा के आधार पर AI मॉडल बनाने, ट्रेन करने और तैनात करने की सुविधा देगा।  भारतीय भाषाओं पर खास फोकस Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 7 अरब और 70 अरब पैरामीटर वाले बड़े भाषा मॉडल (LLMs) शामिल हैं। इन्हें 2 ट्रिलियन टोकन पर प्रशिक्षित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, मराठी और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा हिंग्लिश और कन्नंगलिश जैसी मिश्रित भाषाओं पर भी यह काम कर सकता है।  डेटा सुरक्षा और AI ट्रेनिंग की सुविधा Epoch Builder Edition में कंपनियों को GPU क्लस्टर, API एक्सेस और ऑन-प्रिमाइसेस डिप्लॉयमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ भारतीय कानून, गवर्नेंस, फाइनेंस और स्थानीय भाषाओं से जुड़े तैयार डेटासेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्लेटफॉर्म में रेड-टीमिंग, टॉक्सिसिटी असेसमेंट और भारतीय सांस्कृतिक संदर्भ के अनुसार AI मॉडल की जांच करने वाले टूल भी दिए गए हैं। इससे संस्थानों को डेटा पर बेहतर नियंत्रण और लागत कम करने में मदद मिलेगी।  READ MORE: Freehand की बड़ी छलांग, जुटाए 75 मिलियन
क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे

क्रिप्टो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही, बड़े प्लेटफॉर्म लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि कई छोटे प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज बंद होने या विलय की राह पर हैं।  Crypto Consolidation: क्या Crypto Market अब सिर्फ बड़े खिलाड़ियों तक सिमटता जा रहा है? आज सामने आई नई रिपोर्ट यही संकेत दे रही है। निवेशक अब सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मजबूत कमाई और टिकाऊ कारोबार दिखा रहे हैं। इसका असर यह है कि कई छोटे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।  Crypto Market में कुछ प्रोजेक्ट्स का बढ़ा दबदबा ARK Invest के रिसर्च एनालिस्ट लोरेन्जो वैलेंटे के मुताबिक, बाजार में पूंजी का बड़ा हिस्सा अब चुनिंदा प्लेटफॉर्म तक सीमित हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार Hyperliquid और Pump.fun मिलकर पूरे क्रिप्टो एप्लिकेशन सेक्टर की करीब 67% आय पर कब्जा किए हुए हैं। वहीं Ethena को जोड़ने पर शीर्ष 3 प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी लगभग 80% तक पहुंच जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सिर्फ उन्हीं प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत है और जो लगातार कमाई कर रहे हैं।  https://x.com/LorenzoARK/status/2082153304574791868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082153304574791868%7Ctwgr%5Ed5e22289d325c68fc759eccbe6bda2265b85ff3d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cointribune.com%2Fen%2Fthe-crypto-industry-is-entering-a-new-era-of-consolidation%2F    छोटे एक्सचेंज पर बढ़ा संकट बदलते माहौल का असर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। BitMEX ने सितंबर में अपना एक्सचेंज बंद करने का फैसला लिया है। वहीं BitMart ने 26 अगस्त से ट्रेडिंग सेवाएं बंद करने और जनवरी 2027 तक पूरी तरह कारोबार खत्म करने की घोषणा की है। दूसरी ओर कुछ बड़ी कंपनियां विस्तार में जुटी हैं। Bybit ने इंडोनेशिया की स्थानीय कंपनी NOBI में बहुमत हिस्सेदारी खरीदकर अपनी मौजूदगी मजबूत की है।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  बाजार में बढ़ सकते हैं अधिग्रहण और विलय
iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा

Don't Miss