Skype shutdown

क्या है Microsoft का नया प्लान? इस दिन से बंद हो रहा Skype

4 mins read
971 views
March 8, 2025

Microsoft ने आधिकारिक तौर पर Skype को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक, 5 मई 2025 से इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

Skype:  Microsoft ने आधिकारिक तौर पर Skype को 5 मई 2025 से पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। Skype के बंद होने के साथ ही Microsoft अब अपनी नई संचार और सहयोग सेवा Microsoft Teams को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। Microsoft ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम अपने फ्री कंज्यूमर कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म को असान बना रहे हैं, ताकि यूजर्स को उनकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर सेवाएं दी जा सकें। इसके तहत हम मई 2025 में Skype को बंद कर रहे हैं और अपने आधुनिक संचार केंद्र Microsoft Teams पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Skype से Teams पर शिफ्ट

Microsoft अगले तीन महीनों में धीरे-धीरे Skype यूजर्स को Teams पर शिफ्ट करने की प्लानिंग बना रहा है। कंपनी ने Teams के लॉन्च के बाद से ही यूजर्स को इस नए प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Microsoft का कहना है कि Skype यूजर्स अपने मौजूदा अकाउंट से सीधे Microsoft Teams में लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करने के बाद, उनकी सभी चैट, कॉन्टैक्ट और डेटा अपने आप Teams में ट्रांसफर हो जाएंगे। ताकि वह बातचीत वहीं से जारी रख सकें, जहां से उन्होंने छोड़ी थी।

Skype यूजर्स के पास दो ऑप्शन

Skype बंद होने से पहले यूजर्स के पास दो विकल्प होंगे।

  • Microsoft Teams में Free माइग्रेशन: Skype यूजर्स अपने पुराने अकाउंट से Teams में लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करते ही उनके सभी चैट, कॉन्टैक्ट और डेटा अपने आप ट्रांसफर हो जाएंगे।
  • Skype डेटा एक्सपोर्ट करना: जो यूजर्स Teams में शिफ्ट नहीं होना चाहते, वह अपने चैट, कॉन्टैक्ट और कॉल हिस्ट्री एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा, यूजर्स 5 मई तक Skype और Teams दोनों का एक साथ यूज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस Teams ऐप डाउनलोड करना होगा और अपने Skype क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google की अपने कर्मचारियों से अपील, AI रेस में झोंके ताकत

Samsung Galaxy
Next Story

Samsung के इस शानदार स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Latest from Latest news

Don't Miss