Sanchar Sathi ऐप अब होगा ऑप्शनल

7 mins read
126 views
Sanchar Sathi ऐप अब होगा ऑप्शनल
December 2, 2025

Sanchar Sathi: दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया है कि अब देश में लॉन्च होने वाले सभी नए स्मार्टफोन्स में Sanchar Sathi ऐप पहले से इंस्टॉल मिलेगा, लेकिन सबसे राहत की बात यह है कि यूजर चाहे तो इस ऐप को अनइंस्टॉल कर सकता है। यानी ऐप फोन में जरूर होगा, लेकिन उसे हटाने का पूरा अधिकार भी यूज़र के पास रहेगा।

पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि यह ऐप फोन से हटाया नहीं जा सकेगा और हमेशा सिस्टम में रहेगा। इसी बात ने लोगों में डर पैदा कर दिया था। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे थे कि क्या सरकार फोन की निगरानी कर सकेगी? क्या यह ऐप यूजर की प्राइवेसी को प्रभावित करेगा? लेकिन सिंधिया के नए बयान ने इन सभी सवालों और चिंताओं को दूर कर दिया है।

Sanchar Sathi ऐप अब नए स्मार्टफोन्स में प्रीइंस्टॉल मिलेगा, लेकिन यूजर चाहे तो इसे हटा भी सकता है। जानें कैसे यह ऐप चोरी और फ्रॉड से फोन की सुरक्षा में मदद करता है।

नए फोन में Sanchar Sathi क्यों दिया जा रहा है?

सरकार के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ते मोबाइल फ्रॉड, स्टोलन फोन का गलत इस्तेमाल और IMEI क्लोनिंग जैसी समस्याओं पर रोक लगाना है। भारत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां अपराधी चोरी हुए फोन का IMEI नंबर बदलकर उनका उपयोग फ्रॉड के लिए करते हैं।

Sanchar Sathi ऐप इन समस्याओं को रोकने में बेहद उपयोगी है। इसमें कई महत्वपूर्ण फीचर्स शामिल हैं

  • आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं
  • चोरी या खोए हुए फोन को तुरंत ब्लॉक करवाना
  • फोन का IMEI नंबर डिसेबल करना
  • किसी भी तरह की संदिग्ध या धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधि की रिपोर्ट करना

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म ने काफी प्रभावी काम किया है।

  • 7 मिलियन से ज्यादा चोरी हुए फोन ब्लॉक किए गए
  • 30 मिलियन से अधिक फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए
  • 7 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद किए गए
  • सिर्फ एक महीने में 50,000 फोन वापस मिले

यह आंकड़े बताते हैं कि ऐप असल में जमीन पर कितना असर दिखा रहा है।

READ MORE: 𝗧𝗥𝗔𝗜 ने ब्लॉक किए नए 𝟮𝟭 लाख फ्रॉड नंबर

अनइंस्टॉल का विकल्प क्यों जरूरी?

कुछ समय पहले मंत्रालय द्वारा भेजे गए एक निजी आदेश में कहा गया था कि कंपनियों को ऐप को प्रीइंस्टॉल करने के साथ इसे स्थायी भी रखना होगा। यानी यूजर इसे हटाने में सक्षम नहीं होगा। यही बात विवाद का कारण बनी और लोगों ने इसे प्राइवेसी के खिलाफ माना।

READ MORE: ऑनलाइन शॉपिंग खतरे में! अमेजन का बड़ा अलर्ट!…पहले पढ़ें ये चेतावनी

भारत में 1.2 बिलियन से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं। ऐसे में यदि कोई सरकारी ऐप जबरदस्ती फोन में रखा जाए, तो यह लगभग हर नागरिक को प्रभावित करेगा। सिंधिया का नया बयान दर्शाता है कि सरकार सुरक्षा तो बढ़ाना चाहती है, लेकिन वह यूजर की आजादी छीनने के पक्ष में नहीं है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अब फैक्ट्रियों संभालेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, नहीं पड़ेगा इंसान पर असर!
Previous Story

अब फैक्ट्रियों संभालेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, नहीं पड़ेगा इंसान पर असर!

Next Story

Bitget Wallet में हुआ USDT Marketplace का इंटीग्रेशन

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss