Indian Government on recharge plan

ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस बात पर एक्शन लेने से साफ इनकार!

4 mins read
1.4K views
December 5, 2024

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह दूरसंचार कंपनियों को गैर-स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलग से प्लान लाने के लिए बाध्य नहीं कर सकती।

Jyotiraditya Scindia Statement on Recharge : मोबाइल रिचार्ज प्लान पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा है कि वह टेलीकॉम कंपनियों को नॉन-स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलग प्लान लाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। अभी तक आपको सिम कार्ड इस्तेमाल करने के लिए 200 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुछ डेटा दिया जाता है, लेकिन इसका फायदा देश के हर यूजर्स को नहीं मिलता। खास प्लान के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अभी इस पर विचार नहीं किया जा रहा है।

महंगे प्लान पर सरकार दे सकती है प्रतिक्रिया

बता दें कि हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद से यूजर्स अपना नंबर पोर्ट कराना शुरू कर चुके हैं। सरकार ने पहले ही इसके बारे में कन्फर्म कर दिया था कि वह टेलीकॉम ऑपरेटर्स के फैसले के आड़े नहीं आना चाहती है। टैरिफ के मामले में सरकार सीधे तौर पर कुछ नहीं कर सकती है क्योंकि यह टेलीकॉम कंपनियों का फैसला होता है। सरकार को इसके लिए TRAI के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी। ARPU के आंकड़े में भी बदलाव किया गया है। यह टेलीकॉम कंपनियों के लिए काफी सकारात्मक खबर साबित हुई।

लोगों की होती है अलग डिमांड

देश में कई यूजर्स ऐसे हैं जो मोबाइल को सिर्फ कॉलिंग के लिए ही रखना चाहते हैं। इसमें भी यूजर्स को काफी सस्ते प्लान मिल रहे हैं। यूजर्स को प्लान के साथ सर्विस वैलिडिटी भी मिल रही है। फिलहाल, यूजर्स को मोबाइल नंबर रखने के लिए 200 रुपये प्रति महीने खर्च करने पड़ते हैं। यूजर्स को Jio Phone खरीदने पर सस्ता प्लान दिया जाता है, लेकिन वह प्लान Airtel और Vodafone के यूजर्स पर लागू नहीं होता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple
Previous Story

Apple ने Amazon से किया कॉन्टेक्ट, AI चिप करेगा इस्तेमाल

WhatsApp Account
Next Story

मोदी सरकार ने BLOCK किए 59 हजार WhatsApp अकाउंट्स, जानें वजह

Latest from Latest news

Don't Miss