अब फैक्ट्रियों संभालेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, नहीं पड़ेगा इंसान पर असर!

अब फैक्ट्रियों संभालेंगे ह्यूमनॉइड रोबोट, नहीं पड़ेगा इंसान पर असर!

7 mins read
520 views
December 2, 2025

Xiaomi Humanoid Robots: दुनिया भर में एआई को नौकरी छीनने वाला खतरा माना जाता रहा है लेकिन Xiaomi का दावा इस बहस को बिल्कुल अलग मोड़ देता है। कंपनी का कहना है कि अगले पांच वर्षों में फैक्ट्रियों में इंसानों जैसा काम करने वाले Xiaomi Humanoid Robots न सिर्फ मौजूद रहेंगे बल्कि कई क्षेत्रों में अहम भूमिका भी निभाएंगे। कंपनी का संकेत है कि आने वाली इंडस्ट्री इंसान और मशीनों की संयुक्त ताकत से चलनेवाली है।

Xiaomi के अनुसार ह्यूमनॉइड रोबोट अगले पांच वर्षों में फैक्ट्रियों का अहम हिस्सा बनेंगे, पढ़िए कैसे बदल रही है इंडस्ट्री की दिशा

इंसान और मशीन मिलकर करेंगे कार्य

दरअसल, Xiaomi के CEO Lei Jun का कहना है कि एआई अब ऐसा दौर बना रहा है जहां इंसान और रोबोट एक साथ मिलकर काम करेंगे। उनके अनुसार, फैक्ट्रियों में रोबोट्स की तैनाती मानव श्रम को बदलने के बजाय उन्हें अधिक सुरक्षित और कम दोहराव वाले कार्यों से मुक्त करेगी। इससे कर्मचारियों को सुपरवाइजरी, क्रिएटिव और जटिल निर्णय वाले कामों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा।

Xiaomi के EV प्लांट में नया प्रयोग

Xiaomi ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण संयंत्र में Artificial Intelligence आधारित X-ray विजन सिस्टम लागू कर दिया है। यह विशाल डाई-कास्ट पार्ट्स की जांच कुछ ही सेकंड में कर देता है। यानी मानव निरीक्षण की तुलना में यह प्रक्रिया दस गुना तेज और बेहद सटीक है। यह बदलाव दर्शाता है कि एआई फैक्ट्री के हर चरण को ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

READ MORE- क्या सच में सॉफ्टवेयर का भविष्य Vibe Coding है?

क्यों बढ़ी है Humanoid Robots की जरूरत

लेई जुन के अनुसार आने वाले वर्षों में दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी श्रमिकों की कमी और बढ़ती औद्योगिक मांग। ऐसे में ह्यूमनॉइड रोबोट वह पुल बनेंगे जो इंसान जैसी फुर्ती, निर्णय क्षमता और गतिशीलता को मशीनों की स्पीड और विश्वसनीयता के साथ जोड़ देगा। Xiaomi का मानना है कि फैक्ट्रियों से आगे बढ़कर इन रोबोट्स की सबसे अधिक जरूरत घरों में महसूस की जाएगी, जहां उन्हें ज्यादा अनुकूलन और उच्च संवेदनशीलता की आवश्यकता होगी।

READ MORE- WhatsApp स्टेटस अब देगा इंस्टा वाली फील…जानिए कैसे…

साझेदारी से बनेगी नई इंडस्ट्री

लेई जुन का यह भी कहना है कि ऑटोमेशन और एआई का दौर इतना विशाल है कि कोई एक कंपनी इस पर अकेले कब्जा नहीं कर सकती। नया इकोसिस्टम सहयोग, साझेदारी और साझा तकनीक से ही विकसित होगा। यही कारण है कि चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अब कम लागत वाले श्रम से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

भविष्य में दिखेगा तकनीक के संगम

Xiaomi ने 2022 में अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne पेश किया था। तब से कंपनी का फोकस एआई, रोबोटिक्स और स्मार्ट ईवी तकनीक के संगम पर है। कंपनी मानती है कि आने वाले पांच साल इस उद्योग के लिए निर्णायक साबित होंगे। उत्पादन रोबोट्स द्वारा संचालित होंगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss