Google-Labs

Google Labs से जुड़ा Producer AI अब एक कमांड में बनेगा गाना!

5 mins read
1 views
February 26, 2026

Producer AI: डिजिटल दौर में म्यूजिक बनाने का तरीका तेजी से बदल रहा है। इसी बदलाव के बीच म्यूजिक क्रिएशन प्लेटफॉर्म Producer AI अब Google Labs का हिस्सा बन गया है। यह साझेदारी आनेवाले दिनों में एआई और मानवीय रचनात्मकता के साथ मिलकर नया अध्याय लिख सकता है। तो आइए जानते हैं इसके खूबियों के बारे में।

Producer AI अब Google Labs का हिस्सा बन गया है। जानिए कैसे यह एआई प्लेटफॉर्म संगीत निर्माण को दे रहा है नई दिशा…यूजर्स के लिए कितना है उपयोगी।

क्रिएटिव को-प्रोड्यूसर की भूमिका

Producer AI खुद को एक क्रिएटिव को-प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित करता है। कलाकार एक साधारण टेक्स्ट कमांड से गाने की शुरुआत कर सकते हैं। फिर बीट, मेलोडी, इफेक्ट्स व अरेंजमेंट को अपनी पसंद के अनुसार विकसित कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तैयार गाना देना नहीं है। उन्हें तो कलाकार को पूरी रचनात्मक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।

DeepMind के तकनीक का सहारा

तकनीकी रूप से यह प्लेटफॉर्म Google DeepMind के Gemini, Lyria 3, Veo और Nano Banana जैसे मॉडलों पर आधारित है। Lyria 3 संगीत की बारीक समझ रखता है। रिद्म, टेम्पो और टाइम-अलाइन लिरिक्स तक की जानकारी रखता है। साथ ही, हर एआई-जनरेटेड कंटेंट में SynthID वॉटरमार्क जोड़ा जाता है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

READ MORE-  YouTube Premium Lite हुआ और दमदार…जानिए कैसे?

Spaces’फीचर से असीमित प्रयोग

Producer AI का Spaces फीचर कलाकारों को प्राकृतिक भाषा के जरिए नए इंस्ट्रूमेंट और साउंड इफेक्ट तैयार करने की सुविधा देता है। यह साधारण कीबोर्ड से लेकर मॉड्यूलर ऑडियो पैचिंग एनवायरनमेंट तक विस्तृत हो सकता है। इस टूल को शेयर और रीमिक्स भी कर सकते हैं। इसे कई प्रसिद्ध कलाकारों ने भी सराहा है। ग्रैमी विजेता Wyclef Jean ने तो अपने गाने में वाकायदा Lyria तकनीक का उपयोग किया है। Producer AI विश्वस्तर पर फ्री और पेड प्लान के साथ उपलब्ध है।

READ MORE-  अब आप तय करेंगे क्या सुनाएगा Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर

Google Labs के साथ जुड़ने के बाद यह तय हो गया है कि एआई-आधारित म्यूजिक क्रिएशन आने वाले समय में मुख्यधारा का हिस्सा बनने जा रहा है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Nasdaq-listed FG Nexus
Previous Story

Vitalik और FG Nexus की ETH बिक्री से मार्केट में दबाव

Latest from Artificial Intellience