Pentagon और xAI करेंगे साझेदारी, मिलिट्री सिस्टम में Grok AI की एंट्री

6 mins read
120 views
December 23, 2025

Pentagon xai Partnership: अमेरिका के Pentagon ने AI के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए एलन मस्क की कंपनी xAI के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत Grok अमेरिकी रक्षा विभाग के नए AI प्लेटफॉर्म GenAI.mil का हिस्सा बनेगा। इस पहल का मकसद सरकारी और सैन्य कामकाज को ज्यादा तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनाना है।

pentagon ने Elon Musk की कंपनी xAI के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत Grok AI को GenAI.mil प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे 2026 से सैन्य और सरकारी कामकाज और तेज व सुरक्षित होगा।

2026 से शुरू होगा Grok का इस्तेमाल

Pentagon के अनुसार, Grok को 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका इस्तेमाल करीब 30 लाख सैन्य और सिविल कर्मचारी करेंगे। यह AI टूल रोजमर्रा के कामों में मदद करेगा, जैसे रिपोर्ट तैयार करना, जानकारी जुटाना और प्रशासनिक फैसलों में सहयोग देना। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि इस दौरान सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा। खासकर संवेदनशील और अनक्लासिफाइड जानकारी को लेकर।

सुरक्षित सरकारी सिस्टम में काम करेगा Grok

रक्षा विभाग का कहना है कि Grok में बेहद एडवांस AI क्षमताएं हैं। यह कर्मचारियों को सुरक्षित सरकारी नेटवर्क के भीतर रहते हुए काम करने में मदद करेगा। Grok को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह मौजूदा सुरक्षा नियमों के साथ पूरी तरह मेल खाए, ताकि कोई जानकारी लीक न हो। xAI ने भी बताया है कि उसके AI मॉडल फेडरल, स्टेट और लोकल सरकारों के कामों के लिए अनुकूल हैं और इन्हें जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है।

रियल-टाइम डेटा से तेज और बेहतर फैसले

इस साझेदारी की बड़ी खासियत Grok की रियल टाइम डेटा एनालिसिस क्षमता है। Grok X से लाइव डेटा लेकर दुनिया भर की घटनाओं को तुरंत समझ सकता है। Pentagon के मुताबिक, इससे सैन्य और सरकारी स्टाफ को तेजी से बदलते हालात में जल्दी और सही फैसले लेने में मदद मिलेगी और उन्हें समय रहते जरूरी जानकारी मिल सकेगी।

READ MORE: मेरे हाथ में होता तो कब का…. xAI में निवेश पर बोले Elon Musk

आगे चलकर गोपनीय ऑपरेशंस में भी उपयोग

xAI ने संकेत दिए हैं कि यह सहयोग आगे चलकर सिर्फ अनक्लासिफाइड कामों तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में कंपनी सरकार के लिए खास AI मॉडल तैयार कर सकती है, जो क्लासिफाइड में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। Pentagon ने कहा है कि वह अपने AI सिस्टम को लगातार मजबूत करेगा।

READ MORE: OpenAI vs xAI : एलन मस्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जंग

एलन मस्क और सरकार के बढ़ते रिश्ते

यह साझेदारी एलन मस्क और अमेरिकी सरकार के बीच बढ़ते सहयोग का एक और उदाहरण है। इससे पहले मस्क Department of Government Efficiency से भी जुड़े रहे हैं, जहां उन्होंने सरकारी प्रक्रियाओं को आसान और कम खर्चीला बनाने पर काम किया था।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

2026 का चुनाव नहीं लड़ेंगी सिंथिया लुमिस, जानें क्यों?

Next Story

कौन हैं गेमिंग वर्ल्ड के दिग्गज Vince Zampella?

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss