Oppo quick share: अब Android से Apple में डेटा ट्रांसफर करना आसान होनेवाली है। Oppo की घोषणा की है कि अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक जबरदस्त फीचर पेश करने जा रहे हैं जिससे iPhone, Mac, Apple में डेटा शेयर करना आसान हो जाएगा। बता दें कि कंपनी अपने मोबाइल में Quick Share और Airdrop की सुविधा देन जा रही है। जिससे फाइल शेयर करना काफी सरल हो जाएगा।
Oppo की बड़ी घोषणा, अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन Apple डिवाइसों के साथ Quick Share से फाइल ट्रांसफर करना होगा आसान…जानिए यूजर्स के लिए क्यों है खास?
फ्लैगशिप फोन में आएगा अपडेट
कंपनी ने बताया है कि जल्द ही Oppo Find X9 और Oppo Find X9 pro में सॉफ्टवेयर अपडेट देने जा रहे हैं। जिसके बाद इन स्मार्टफोन में नया Quick Share एक्टिव हो जाएगा। फिर यूजर्स इसके माध्यम से Apple डिवाइस के साथ इसे शेयर कर पाएंगे।
Android से Apple में सीधा कनेक्शन
अगर कंपनी ऐसा करने में सक्षम होती है तो Oppo यूजर्स अपने फोन में सीधे iPhone, Mac, Apple से फोटो और वीडियोज भेज सकते हैं। इसके अलावे अन्य फाइलों को भी भेजना आसान हो जाएगा। पहले यूजर्स फाइल ट्रांसफर करने में काफी परेशानी होती थी। उन्हें किसी अन्य ऐप पर निर्भर रहना पड़ता था।
READ MORE- आसमान से 150 Mbps! Starlink V2 लाएगा 5G जैसा इंटरनेट
बिना ऐप इंस्टाल के ही डेटा शेयर संभव
Oppo कंपनी की माने तो इस फीचर के लिए किसी अन्य फीचर की आवश्यकता नहीं होगी। यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के भी अपना डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। iPhone, Mac, Apple में सीधे ट्रांसफर काफी सुरक्षित होगा। थर्ड पार्टी ऐप में वायरस आदि का खतरा बना रहता है। जो कहीं न कहीं यूजर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
Google और Media Tek का योगदान
अप्पो जिस जिस फीचर के जरिए सुरक्षित डेटा ट्रांसफर करने की बात कर रही है उसमें Google और Media Tek का बहुत बड़ा योगदान है। इन्हीं के सहयोग से अलग-अलग फ्लेटफॉर्म के बीच संपर्क स्थापित हो सकी है। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को ही मिलने जा रहा है।
READ MORE- AI के दौर में बिजली संकट का डर? Amazon-Microsoft समेत कंपनियों ने किया वादा
पहले O+ Connect पर थी निर्भरता
आपको जानकारी के लिए बता दूं कि पहले Oppo स्मार्टफोन से iPhone में डेटा शेयर करना मुश्किल भरा काम होता था। यूजर्स को O+ Connect ऐप का सहारा लेकर डेटा ट्रांसफर करना पड़ता था। इसके लिए iPhone में भी अलग से ऐप इंस्टॉल करना पड़ता था। लेकिन अब नया Quick Share फीचर से प्रक्रिया सरल और सुगम हो जाएगी।
कंपनी इस फीचर के जरिए अपने अपकमिंग Oppo Find X9 Ultra के लिए बड़ा मैसेज छोड़ दिया है। उम्मींद की जा रही है अब Oppo की आनेवाले सभी फ्लैगशिफ मॉडलों में यह फीचर विघमान दिखनेवाला है। जिससे अल्टीमेटली यूजर्स को फायदा होनवाला है।
