Oppo A6 Series: अगर आपका फोन दिन खत्म होने से पहले ही चार्जर ढूंढने पर मजबूर कर देता है, तो Oppo की नई पेशकश आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। कंपनी ने चीन में दो ऐसे 5G Smartphone लॉन्च किए हैं जो पावर, बैटरी और परफॉर्मेंस के दम पर सीधे मिड-रेंज मार्केट को चुनौती दे रहे हैं। पॉवरफुल बैटरी और 50MP कैमरा सहित कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं तो आइए जानते इसकी खासियत और कीमत के बारे में विस्तार से।
Oppo के नए A6 Series 5G स्मार्टफोन मिड-रेंज में मचा सकते हैं तहलका, जानें क्या है 7,000mAh बैटरी वाले फोन की खासियत।
6 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध
Oppo ने चीन में अपनी A6 सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन फिलहाल Oppo के चाइना ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 6 फरवरी से बिक्री में आएंगे।
READ MORE- OnePlus 16 में होगा पावर का विस्फोट! 200MP कैमरा का भी खुलासा!
स्टोरेज और कीमत में अलग-अलग
Oppo A6i+ 5G को कई रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये से शुरू होकर 24 हजार रुपये तक जाती है। वहीं Oppo A6v 5G एक सिंगल वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये रखी गई है।
बड़ी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट
दोनों स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देती है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन्स में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज़ और 5G कनेक्टिविटी के लिए संतुलित परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
READ MORE- क्या है क्रिप्टो गिरावट की असली वजह? एक्सपर्ट से जानें
50MP कैमरा और दमदार बैटरी
फोटोग्राफी के लिए दोनों डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो Oppo A6i+ 5G में 7,000mAh और Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि दोनों ही फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
कुल मिलाकर लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद 5G परफॉर्मेंस चाहने वाले यूज़र्स के लिए Oppo के ये नए 5G फोन एक मजबूत विकल्प बनकर आई है अब देखना होगा की यूजर्स इसे कितना हाथोंहाथ लेते हैं।
