Terror attack

Pahalgam Attack: NIA का खुलासा, आंतकियों ने यूज किया ये खास डिवाइस

5 mins read
2.5K views
May 1, 2025

पहलगाम हमले की जांच में अब एक नई बात सामने आई है। आतंकियों ने एडवांस तकनीक वाले अल्ट्रा स्टेट कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया था।

Ultra State Communication System : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में आतंकियों ने बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया गया था। इस केस की जांच कर रही NIA को कुछ इम्पोर्टेंट सुराग मिले हैं, जो इस हमले के पीछे की प्लानिंग और तकनीक को लेकर चौंकाने वाले हैं।

आतंकियों ने इस्तेमाल किया हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम

NIA सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने Ultra State Communication System का यूज किया था। बताया जा रहा है कि ये कोई आम मोबाइल नेटवर्क नहीं है, बल्कि यह सिस्टम बिना सिम कार्ड के काम करता है और इसमें लोकेशन ट्रेस करना भी बहुत मुश्किल होता है।

क्या होता है Ultra State Communication System?

आसान लैंग्वेज में समझें तो यह एक ऐसा हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम है, जिससे बिना सिम कार्ड और बिना मोबाइल नेटवर्क के भी आपसी बातचीत की जा सकती है। ये सिस्टम सैटेलाइट या स्पेशल फ्रीक्वेंसी नेटवर्क्स के जरिए काम करता है, जो नॉर्मल आदमी के यूज से बाहर होता है और सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसे ट्रैक कर पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है।

इस सिस्टम की रेंज कितनी है?

सिक्योर कम्युनिकेशन के साथ आने वाला यह सिस्टम बहुत कम रेंज में ही काम करता है। फिलहाल, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि इस सिस्टम की रेंज कितने किलोमीटर है। सूत्रों की मानें, तो इस सिस्टम के दो सिग्नल अभी तक ट्रेस किए गए हैं। मामले में अब यह नई जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने न सिर्फ ultra state communication system का इस्तेमाल किया था, बल्कि बॉडी कैमरा और हेलमेट पर encrypted apps का भी इस्तेमाल किया।

आतंकियों को कैसे मिला फायदा?

  • ट्रेस न होना: ये सिस्टम ट्रैकिंग से बचा रहता है, जिससे आतंकियों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
  • सेफ कम्युनिकेशन: इसमें बातचीत को इंटरसेप्ट करना बेहद कठिन होता है, जिससे इनकी प्लानिंग गुप्त रहती है।
  • तेज और क्लियर कम्युनिकेशन: यह सिस्टम दूर-दराज के इलाकों में भी काम करता है, जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Mark Zuckerberg का दावा, 18 महीने में AI करेगा कोडिंग
Previous Story

Mark Zuckerberg का दावा, 18 महीने में AI करेगा कोडिंग

क्या Elon Musk छोड़ रहे Tesla? चेयरमैन ने बताया पूरा सच
Next Story

क्या Elon Musk छोड़ रहे Tesla? चेयरमैन ने बताया पूरा सच

Latest from Latest news

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss