क्या Elon Musk छोड़ रहे Tesla? चेयरमैन ने बताया पूरा सच

क्या Elon Musk छोड़ रहे Tesla? चेयरमैन ने बताया पूरा सच

5 mins read
1.4K views
May 1, 2025

कई दिनों से खबरें आ रही है कि एलन मस्क Tesla के CEO पद को छोड़ रहे हैं। ऐसे में कंपनी के चेयरमैन ने साफ किया है कि यह खबर पूरी तरह से झूठ और भ्रमक है।

Elon Musk: Tesla के चेयरमैन रॉबिन डेनहोम ने हाल ही में मीडिया में चल रही उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी एलन मस्क की जगह नए CEO की तलाश कर रही है। दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एलन मस्क जब अमेरिकी सरकार के कामों में बीजि थे, तब Tesla की बिक्री और मुनाफे में गिरावट आई थी, जिसके कारण कंपनी के बोर्ड ने नए CEO की तलाश शुरू की और कुछ रिक्रूटमेंट एजेंसियों से भी संपर्क किया गया।

बोर्ड ने दिया मस्क का साथ

हालांकि, रॉबिन डेनहोम ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि Tesla बोर्ड ने कभी भी नए CEO की तलाश नहीं की है। उन्होंने लिखा यह खबर पूरी तरह से गलत है और गुमराह करने वाली है। एलन मस्क Tesla के CEO हैं और हम उनके लीडरशिप पर पूरा भरोसा करते हैं।

एलन मस्क ने भी दिया जवाब

एलन मस्क ने भी इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा कि WSJ पत्रकारिता को बदनाम कर रहा है।

कमाई और मुनाफे दोनों में भारी गिरावट

Tesla ने हाल ही में अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जिसमें कंपनी के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों में गिरावट देखने को मिली है। 2024 की पहली तिमाही में Tesla की कुल कमाई 9% गिरकर 19.34 अरब डॉलर रह गई है। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 71% से घटकर सिर्फ 409 मिलियन डॉलर पर आ गया है। यह पिछले साल की तुलना में काफी कम है।

क्यों हुई गिरावट?

Tesla ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को अपग्रेड करने के कारण प्रोडक्शन पर असर पड़ा। ये अपग्रेड खासतौर पर कंपनी की नई Model Y SUV के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे में एलन मस्क ने भरोसा दिलाया है कि वह अब दोबारा ज्यादा समय Tesla को देंगे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में कुछ सुधार देखने को मिला है।

आगे की योजना क्या है?

Tesla ने फिलहाल इस साल के लिए कोई ग्रोथ अनुमान नहीं दिया है। कंपनी का कहना है कि दूसरी तिमाही में वह 2025 के आउटलुक पर विचार करेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Terror attack
Previous Story

Pahalgam Attack: NIA का खुलासा, आंतकियों ने यूज किया ये खास डिवाइस

Apple users
Next Story

150 देशों के Apple यूजर्स को मिला वॉर्निंग मैसेज!

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss