Mark Zuckerberg post

Zuckerberg की पोस्ट पत्नी संग शेयर करने पर फंसा Meta का कर्मचारी!

5 mins read
1.4K views
March 17, 2025

Meta के एक कर्मचारी को मार्क जुकरबर्ग की एक पोस्ट को अपनी पत्नी के साथ शेयर करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी।

Mark Zuckerberg Post: Meta ने Riley Burton नाम के एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है क्योंकि उसने कंपनी की बातें अपनी पत्नी से शेयर किए थे। यह कर्मचारी Meta में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। उसे नौकरी से निकाले जाने के अगले दिन ही बोनस मिलना था। Burton का यह भी दावा है कि Meta ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिन्होंने अपने पार्टनर से काम के दबाव के बारे में बात की थी।

मार्क जुकरबर्ग की पोस्ट को पत्नी संग किया था शेयर

खबरों की मानें तो Burton ने मार्क जुकरबर्ग की एक इंटरनल पोस्ट का एक हिस्सा अपनी पत्नी को फॉरवर्ड किया था। इस पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने काम न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। Burton ने जब यह पोस्ट अपनी पत्नी के साथ शेयर की, उससे पहले ही दो बड़े मीडिया हाउस इस खबर को पब्लिश कर चुके थे। Meta ने इसके बावजूद इसे कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन माना और Burton को नौकरी से निकाल दिया।

नौकरी और बनोस दोनों नहीं रही

बता दें कि Burton को कंपनी में उनके काम के लिए काफी शराहना की गई थी। इसके अलावा, उन्हें बेहतरीन रेटिंग मिली थी, जिसके लिए उन्हें बोनस भी मिलने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। Burton ने नौकरी और बोनस दोनों ही गंवा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ऐसी स्थिति का सामना करने वाले वह अकेले नहीं हैं। कंपनी ने ऐसे सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, जो अपने काम के दबाव को अपने सहयोगियों के साथ साझा करते हैं।

क्या कहना है META का

Meta ने Burton के सभी आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन Meta ने कुछ समय पहले कहा था कि इंटरनल इन्फोर्मेशन शेयर करना उनकी पॉलिसी का उल्लंघन है। कंपनी ने कहा था कि इंटरनल इन्फोर्मेशन किसी भी कारण से बाहर शेयर नहीं की जा सकती। अगर ऐसा होता है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp new feature
Previous Story

WhatsApp में अब वीडियो कॉल पर मिलेगा नया अपडेट

Copilot
Next Story

Microsoft ने गेमर्स के लिए लॉन्च किया Copilot, आसान होगा काम

Latest from Latest news

Don't Miss