WhatsApp new feature

WhatsApp में अब वीडियो कॉल पर मिलेगा नया अपडेट

4 mins read
929 views
March 16, 2025

WhatsApp पर नया फीचर आने वाला है, जो आपको वीडियो कॉल उठाने से पहले वीडियो को बंद करने की अनुमति देगा।

WhatsApp New Update: WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे उन्हें वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने का ऑप्शन मिलेगा। बताया जा रहा है कि, यह फीचर अभी टेस्टिंग में है और इसे WhatsApp के बीटा वर्जन में देखा गया है।

इस फीचर को एंड्रॉइड अथॉरिटी द्वारा WhatsApp बीटा संस्करण 2.25.7.3 के APK टियरडाउन में देखा गया था। हालांकि, यह अभी तक आम यूजर्स के लिए मौजूद नहीं है, इसे ऐप के कोड के साथ छेड़छाड़ करके सक्रिय किया गया था।

इस नए फीचर में Turn off your video का एक ऑप्शन होगा, जिससे यूजर वीडियो कॉल उठाने से पहले ही वीडियो को बंद कर पाएंगे। यानी की अगर किसी व्यक्ति की वीडियो कॉल आती है, तो वह सीधे voice-only mode में चला जाएगा। अगर यूजर का कैमरा पहले से बंद है, तो WhatsApp Accept without video नाम का एक कन्फर्मेशन प्रॉम्प्ट भी दिख सकता है। इसके अलावा, कॉल के दौरान यूजर्स को Turn on your video का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे वे बीच में कभी भी वीडियो को चालू कर सकते हैं।

पहले क्यों नहीं था यह फीचर

WhatsApp में अभी तक ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था। यूजर वीडियो कॉल के दौरान कैमरा बंद कर सकते थे, लेकिन कॉल रिसीव करने से पहले नहीं। यह नया फीचर Google Meet, Microsoft Teams और दूसरे वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जैसे फीचर की तरह काम करेगा, जिससे यूजर को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

WhatsApp में आने वाले फीचर

WhatsApp नए-नए फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही यह फीचर भी देखने को मिल सकते हैं।

  • UPI Lite: WhatsApp एक UPI Lite फीचर पर काम कर रहा है, जिससे बिना पिन डाले छोटे-मोटे पेमेंट किए जा सकेंगे।
  • Meta AI का नया इंटरफेस: WhatsApp जल्द ही Meta AI चैटबॉट के लिए नया इंटरफेस पेश कर सकता है, जिसमें ऑटोमैटिक वॉयस मोड और सुझाए गए प्रॉम्प्ट होंगे, जिससे चैटिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Exchange Offer Reality
Previous Story

फोन में मिलने वाले Exchange Offer का क्या है सच?

Mark Zuckerberg post
Next Story

Zuckerberg की पोस्ट पत्नी संग शेयर करने पर फंसा Meta का कर्मचारी!

Latest from Apps

Don't Miss