7 हजार में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

7 हजार में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

4 mins read
5 views
March 31, 2026

Lava New Launch India: Lava ने भारत में अपना नया बजट फोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,999 रखी गई है, जिससे यह कम बजट के साथ अच्छा स्मार्टफोन ऑप्शन बन जाता है। यह फोन 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को Aurora Gold और Eclipse Grey रंगों में खरीदा जा सकता है।

कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना है? Lava Bold N2 Pro में मिलता है 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और दमदार बैटरी।

फोन में कैसा मिलेगा डिस्प्ले

इस फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो पहले से काफी बड़ा है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट इसकी खासियतों में से एक है, जो स्क्रीन का बहुत स्मूथ अनुभव सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, इस फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है।

फोन का परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

Lava Bold N2 Pro में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB RAM के साथ आता है। फोन में वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट है, जिससे एक साथ कई ऐप्स चलाने में मदद मिलती है। यह फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने Android 16 का अपडेट और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

READ MORE: Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर

कैसा है फोन का कैमरा?

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है जो इस बजट में अच्छी तस्वीरें खींचने में सक्षम है। सामने की तरफ 8MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बहुत अच्छा है।

READ MORE: OnePlus से iQOO तक लॉन्च होंगे ये 5G स्मार्टफोन, देखें LIST

फोन की बैटरी और फीचर्स के बारे में जानें

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो आसानी से पूरे दिन चल सकती है। चार्जिंग के लिए यह 18W USB Type C को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

पुणे बना क्रिप्टो स्कैम का हॉटस्पॉट, क्यों बढ़ रहे हैं धोखाधड़ी के मामले?
Previous Story

पुणे बना क्रिप्टो स्कैम का हॉटस्पॉट, क्यों बढ़ रहे हैं धोखाधड़ी के मामले?

एंटरटेनमेंट के साथ सच्चाई दिखाने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज
Next Story

OTT पर धमाल मचा रही ये 5 सीरीज, आपने देखी?

Latest from Gadgets

Don't Miss