HONOR MWC 2026 में अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च करने जा रहा है।

फोन नहीं, रोबोट! होगा MWC 2026 में HONOR का मेगा सरप्राइज

5 mins read
8 views
February 24, 2026

HONOR humanoid robot: Smartphone ब्रांड्स आमतौर पर कैमरा, प्रोसेसर और फोल्डेबल डिजाइन के दम पर सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन इस बार की कहानी अलग है। मोबाइल निर्माण कंपनी HONOR अब ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। कंपनी अपकमिंग Mobile World Congress 2026 में फोन नहीं, बल्कि एक Humanoid Robot के जरिए टेक दुनिया को चौकाने जा रही है।

स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होनेवाले MWC 2026 में HONOR चलने जा रहा है बड़ा दांव, कैमरा और AI फीचर से आगे बढ़कर अब कंपनी ला रही है चलने-फिरने वाला रोबोट।

फोन से रोबोट निर्माता बनने प्रयास

HONOR के इस प्रयास को एक प्रोडक्ट लॉन्च की तरह नहीं, बल्कि ब्रांड की नई पहचान गढ़ने की कोशिश माना जा रहा है। अब तक कंपनी ने एआई को अपने स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और लैपटॉप्स में सॉफ्टवेयर फीचर के रूप में पेश किया था। लेकिन Humanoid Robot के साथ वह एआई को एक ऐसी मशीन तैयार करने जा रही है जो इंसानों के बीच रहकर काम कर सके।

READ MORE-  Claude AI विवाद: Anthropic के आरोपों पर Elon Musk का पलटवार

1 मार्च को मिल सकता है सरप्राइज

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 1 मार्च को बार्सिलोना में अपने पहले रोबोट को लॉन्च करेंगे। यह लॉन्च MWC के दौरान होगा, जहां आमतौर पर Foldable Phone और प्रीमियम डिवाइस चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एक सर्विस-ओरिएंटेड रोबोट का मंच पर आना इस इवेंट को आकर्षण का केंद्र बना सकता है।

डिजाइन से झलकती है सर्विस भूमिका

कंपनी की ओर से जारी किए टीज़र में साफ तौर देखा जा सकता है कि Robot मैट-ब्लैक फिनिश के साथ आता है। इसके सिर पर कैमरा मॉड्यूल और सीने पर एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है। इसकी बॉडी मूवमेंट काफी सहज और लचीली दिखती है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे घरेलू या पर्सनल असिस्टेंस जैसे कामों के लिए तैयार किया गया है।

READ MORE- Tata Consultancy Services, Infosys और Wipro के कॉन्ट्रैक्ट खतरे में

टेक इंडस्ट्री में नई दौड़ की शुरुआत

HONOR का यह कदम दिखाता है कि भविष्य की टेक प्रतिस्पर्धा स्मार्टफोन फीचर्स तक सीमित रहनेवाली नहीं है। अगर कंपनी का यह प्रयोग सफल होता है, तो आने वाले वर्षों में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स भी रोबोटिक्स की दिशा में अपनी निर्भरता बढ़ा सकते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Ubisoft की बड़ी तैयारी, नए Assassin Creed और Far Cry गेम्स पर काम जारी
Previous Story

Ubisoft की बड़ी तैयारी, नए Assassin Creed और Far Cry गेम्स पर काम जारी

Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर
Next Story

अब आप तय करेंगे क्या सुनाएगा Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss