satellite phone

Smartphone और Satellite फोन में क्या है अंतर? जानें सबकुछ

4 mins read
1K views
January 6, 2025

सैटेलाइट फोन सामान्य स्मार्टफोन से किस तरह अलग होते है। आखिर सैटेलाइट फोन कैसे काम करता है? इसके बारे में यहां जानें सबकुछ।

Satellite And Smartphone difference: सैटेलाइट फोन के बारे में आपने कई बार सुना होगा। इस फोन को हमेशा आतंकियों और नक्सलियों से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, अंडमान में की गई छापेमारी में नक्सलियों के पास भी यही सैटेलाइट फोन बरामद किया गया था। यह सैटेलाइट फोन Starlink का था, जिसके बाद कंपनी पर कई सवाल उठे थे, लेकिन आप यह जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर यह सैटेलाइट फोन क्या होता है? क्या यह स्मार्टफोन जैसा नहीं है? यह कितना अलग है? इसे लेकर इतनी सावधानी क्यों बरती जा रही है? आपके इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

सैटेलाइट फोन और स्मार्टफोन में क्या है अंतर

स्मार्टफोन से कॉल करने, मैसेज भेजने और इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए आपको 4G, 5G या वाई-फाई जैसे नेटवर्क का यूज करना होगा। बता दें कि स्मार्टफोन टेलीफोन टावर और इंटरनेट नेटवर्क के जरिए काम करता है। अगर आपके स्मार्टफोन पर नेटवर्क कवरेज नहीं है, तो आपका फोन काम नहीं करेगा, लेकिन सैटेलाइट फोन सीधे धरती के ऊपर मौजूद सैटेलाइट से जुड़ते हैं। इसका मतलब है कि इसे यूज करने के लिए नेटवर्क टावर की जरूरत नहीं होती। सैटेलाइट फोन का यूज ऐसी जगहों पर भी किया जा सकता है, जहां टेलीकॉम नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, जैसे कि घने जंगल, रेगिस्तान, समुद्र या पहाड़ी इलाके।

कैसे काम करता है सैटेलाइट फोन

सैटेलाइट फोन में एक एंटीना होता है जो सीधे सैटेलाइट से बातचीत करता है। ऐसे में जब कोई किसी को कॉल करता है या कोई मैसेज भेजता है, तो सिग्नल सीधे सैटेलाइट तक पहुंचता है। इसके बाद सिग्नल को दूसरे सैटेलाइट या ग्राउंड स्टेशन के जरिए रिसीवर तक पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया में नॉर्मल मोबाइल नेटवर्क से ज्यादा समय लगता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Digital Arrest
Previous Story

इस फेमस Youtuber को 40 घंटों तक रखा डिजिटल अरेस्ट

Apple Intelligence
Next Story

Apple के AI ने इस फेमस स्टार को बताया Gay

Latest from Gadgets

Don't Miss