spam call

Spam कॉल आते ही अब Google यूजर्स को करेगा अलर्ट

5 mins read
1.2K views
March 6, 2025

नया फीचर आपको कॉल के दौरान एक पॉप-अप भेजेगा, जो आपको संभावित स्कैमर के बारे में सचेत करेगा। यह फीचर सबसे पहले Pixel यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

AI Spam Detection : पिछले कुछ समय में कॉल आधारित घोटाले बढ़े हैं। स्कैमर्स जिन टेक्नोलॉजी का यूज कर रहे हैं वह खतरनाक होते जा रहे हैं। इसमें स्कैमर्स सेल्समैन और मासूम दिखने वाले टेलीकॉलर और नकली बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। ऐसे में असली और नकली की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। बता दें कि स्कैमर्स हमेशा ऐसे समय पर कॉल करते हैं जब आप बीजी होते हैं, ऐसे में आप उनके बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और उनकी बातों में फंस जाते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपको हर दिन जितनी भी कॉल आती हैं, उनमें से कई स्पैम कॉल होती हैं।

Google में जल्द आएगा बदलाव

वैसे तो कई थर्ड पार्टी ऐप्स इनकमिंग कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने की सुविधा देते हैं, लेकिन ये यूजर के डेटा पर निर्भर करता है। जब ज्यादा लोग किसी नंबर की रिपोर्ट करते हैं, तभी ये ऐप्स किसी कॉलर को संदिग्ध बताते हैं। इन सबके बीच Google जल्द ही इसमें बदलाव करने जा रहा है। Google के नए फोन ऐप Google I/O 2024 में AI स्पैम डिटेक्शन फीचर आने से स्पैम कॉल की पहचान करना आसान हो जाएगा। आने वाला फीचर आपको कॉल के दौरान रियल-टाइम अपडेट देगा और अगर किसी स्पैम कॉलर पर शक होता है, तो यह आपको लगभग तुरंत अलर्ट कर देगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर

Google के अनुसार, आने वाला Android डिवाइस के लिए Gemini LLM के Gemini Nano का यूज करेगा। यह धोखाधड़ी से जुड़े किसी भी पैटर्न की पहचान करेगा और चल रही कॉल के दौरान उपयोगकर्ता को अलर्ट करेगा। जैसे की, यह फीचर बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी या पिन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी मांगने वाले स्कैमर्स के बारे में तुरंत अलर्ट करेगा।

Google I/O यूजर को अलर्ट करने के लिए एक पॉप-अप भेजेगा, जिसमें लिखा होगा Possible bank scam: Banks will never ask you to move your money इस फीचर में एक नोटिफिकेशन साउंड होगा, जो यूजर को मैसेज आने पर सूचित करेगा। हालांकि, इसके अलावा यह यूजर को कॉल खत्म करने का विकल्प भी देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

India AI startups
Previous Story

AI से करें स्मार्ट वर्क, ये कंपनियां देंगी 1.5 करोड़ तक सैलरी

Facebook
Next Story

क्यों जरूरी है Facebook Profile Lock? जानें इसके फायदें

Latest from Artificial Intelligence

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं 'वरदान'

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं ‘वरदान’

Job Transformation: बेंगलुरु में आयोजित फ्यूचर ऑफ वर्क समिट में एआई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहाँ एक तरफ उपमुख्यमंत्री डी.के.

Don't Miss