Quick Share update: Android और iPhone के बीच फाइल शेयर करना हमेशा से एक बड़ी परेशानी रहा है, लेकिन अब तस्वीर बदलने वाली है। Google ने पुष्टि कर दी है कि Quick Share और Apple AirDrop के बीच काम करने वाला फीचर जल्द ही कई Android स्मार्टफोनों में आने वाला है। जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच डेटा शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
Android यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Google जल्द Quick Share को कई स्मार्टफोनों में देने जा रहा है विस्तार…iPhone और Android के बीच फाइल शेयर करना होगा आसान। जानें
पहले सिर्फ Pixel फोन तक सीमित
पिछले साल Google ने Quick Share को AirDrop के साथ काम करने लायक बनाया था, लेकिन इसे Pixel 10 सीरीज़ तक सीमित रखा गया। तभी तय हो गया था कि कंपनी पहले सीमित स्तर पर टेस्टिंग कर रही है। फिर बाद व्यापक स्तर पर इसे लॉन्च करेगी। Google ने Quick Share Extension को एक अलग APK और Play Store ऐप के रूप में विकसित किया।
READ MORE- फिल्म मेकिंग में AI की एंट्री, टेक दिग्गज Amazon की तैयारी
2026 में कई डिवाइसों तक विस्तार
Android प्लेटफॉर्म के इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट Eric K ने पुष्टि की है कि 2026 के दौरान यह सुविधा कई और Android डिवाइसों तक पहुंचेगी। कंपनी अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पार्टनर्स के साथ मिलकर इस फीचर को पूरे इकोसिस्टम में फैलाने की योजना बना रही है।
अन्य ब्रांड भी लाइन में
Nothing ने पहले ही संकेत दिया है कि वह अपने फोन में इस सुविधा को लाने पर काम कर रही है। वहीं Qualcomm भी Snapdragon आधारित स्मार्टफोनों में इस तरह की क्षमताएं लाने की बात कह चुकी है। जिससे आने वाले समय में कई ब्रांड्स को इसका फायदा मिल सकता है।
READ MORE- Kalshi पर 2,600% eSports ट्रेडिंग वॉल्यूम फुलाने का आरोप
iPhone से Android पर स्विच
Google की योजना सिर्फ शेयरिंग तक सीमित नहीं है। कंपनी ऐसे टूल्स पर भी काम कर रही है, जिनसे iPhone से Android पर आने वाले यूज़र्स का डेटा ट्रांसफर करना और भी आसान हो सके। हाल ही में दोनों कंपनियों ने यह भी पुष्टि की थी कि वे Android और iOS के बीच स्विचिंग को आसान बनाने के लिए नए सिस्टम पर काम कर रही हैं। अब वही हकीकत होती हुई दिखाई दे रही है।
निश्चित तौर पर Android – iOS यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होनेवाले हैं। इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
