Gemini

Google ने लॉन्च किया अपना पहला AI मॉडल, जानें खासियत

6 mins read
1.8K views
March 14, 2025

Google ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि भौतिक दुनिया में AI के उपयोगी और हेल्पफुल होने के लिए, इसमें embodied reasoning होना चाहिए।

Google AI Model: Google ने अपना पहला AI मॉडल Gemini 2023 में लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक कंपनी अपने मॉडल को और हाईटेक बनाने पर काम कर रही है। रीजनिंग से लेकर इमेज जेनरेशन तक, Google का Gemini कई क्षमताओं से लैस है। अब कंपनी ने अपने नए AI मॉडल का एलान किया है, जो रोबोट को इंसानों की तरह काम करने में सक्षम बनाएगा। ये मॉडल Gemini रोबोटिक्स और Gemini रोबोटिक्स ER हैं।

Google ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि भौतिक दुनिया में AI के उपयोगी और मददगार होने के लिए, इसमें embodied reasoning होना चाहिए, ताकी कार्यों को सुरक्षित रूप से करने के लिए मनुष्यों की तरह समझने और प्रतिक्रिया करने की क्षमता होनी चाहिए।

कैसे काम करता है यह?

Google के अनुसार, Gemini Robotics एक vision-language-action मॉडल है, जिसे Gemini 2.0 पर बनाया गया है। इसमें एक नई क्षमता जोड़ी गई है। शारीरिक क्रियाएं करना, ताकि यह रोबोट को सीधे कंट्रोल कर सके। इस मॉडल में तीन इम्पोर्टेंट फीचर शामिल हैं, जो इसे खास बनाती हैं

  • जनरलिटी- यह नए वातावरण और परिस्थितियों के अनुकूल ढल सकता है।
  • इंटरैक्टिविटी- यह लोगों और अपने आस-पास के वातावरण के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत कर सकता है।
  • डेक्स्टेरिटी- यह नाजुक कामों को कुशलतापूर्वक कर सकता है, जैसे कागज़ को मोड़ना या बोतल का ढक्कन खोलना।

यह मॉडल इंसानी लैंग्वेज को बेहतर ढंग से समझता है और उसके अनुसार ही अपने कार्यों को एडजस्ट करता है। इसके अलावा, यह लगातार अपने वातावरण पर नजर रखता है और किसी भी बदलाव पर तेजी से रिएक्शन देता है। यह क्षमता इसे घरों से लेकर कार्यस्थलों तक कई जगहों पर उपयोगी बनाती है।

Google ने यह भी कहा कि रोबोट अलग-अलग शेप और डिजाइन में आते हैं, इसलिए Gemini रोबोटिक्स को उसी के अनुसार, विकसित किया गया है। इसे ALOHA 2 पर ट्रेनड किया गया है, लेकिन यह Franka arms जैसे दूसरे रोबोटिक प्लेटफॉर्म को भी नियंत्रित कर सकता है।

क्या है Gemini Robotics

Gemini Robotics के साथ Google ने Gemini Robotics ER भी दिखाया है। यह मॉडल स्पेशल रूप से Robotics के लिए स्थानिक तर्क को बेहतर बनाता है और Robotic इंजीनियरों को इसे आसानी से अपने मौजूदा सिस्टम में एकीकृत करने की अनुमति देता है।

Gemini Robotics ER, 3D डिटेक्शन और पॉइंटिंग पावर को जोड़ते हुए Gemini 2.0 की कैपेबिलिटी को और बढ़ाता है। यह मॉडल नई क्षमताओं को डेवलप करने के लिए Gemini के कोडिंग कौशल को स्थानिक तर्क के साथ जोड़ता है। उदारण के लिए, अगर उसे एक कॉफी मग दिखाया जाता है, तो वह जल्दी से यह तय कर सकता है कि उसे हैंडल से दो उंगलियों से पकड़ना है या नहीं और उस तक पहुँचने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

elon musk
Previous Story

भारत में कितनी होगी Starlink इंटरनेट की स्पीड और कीमत

iPhone 16 Pro Max features
Next Story

होली में शानदार फोटो खींचने के लिए अपनाएं ये Trick

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss