Google Calendar पर हो रहा SCAM! इस मालवेयर से रहें अलर्ट

Google Calendar पर हो रहा SCAM! इस मालवेयर से रहें अलर्ट

5 mins read
1K views
June 2, 2025

आजकल हम ऑनलाइन वर्क पर ज्यादा निर्भर हैं, तो साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी है। TOUGHPROGRESS जैसे मालवेयर यह दिखाते हैं कि अब नॉर्मल ऐप्स भी हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं।

Google Calendar Scam: आजकल टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। इसके साथ ही साइबर अटैक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक खतरनाक मालवेयर का पता चला है, जिसका नाम TOUGHPROGRESS है। यह मालवेयर खासकर सरकारी संस्थानों और सेंसेटिव डाटा को टारगेट कर रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि अब यह Google Calendar जैसे एप्लिकेशन का भी इस्तेमाल कर रहा है।

क्या है TOUGHPROGRESS मालवेयर?

TOUGHPROGRESS एक ऐसा मालवेयर है जिसे पहली बार अक्टूबर 2024 में पहचाना गया था। इसके पीछे APT41 नाम का एक खतरनाक हैकर ग्रुप है, जिसे चीन से जुड़ा माना जाता है। यह ग्रुप पहले Google Drive और Google Sheets के जरिए हमले करता था, लेकिन अब इसने Google Calendar को भी अपना हथियार बना लिया है।

कैसे करता है हमला?

Google की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम के मुताबिक, TOUGHPROGRESS मालवेयर आमतौर पर फिशिंग ईमेल के जरिए फैलता है। इसकी प्रक्रिया यह है

  • यूजर को एक ऐसा ईमेल भेजा जाता है, जिसमें एक संदिग्ध लिंक होता है।
  • जब यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, तो एक ZIP फाइल डाउनलोड हो जाती है।
  • इस ZIP फाइल में नकली PDF और इमेज फाइल्स होती हैं, जिनमें मालवेयर छिपा होता है*।
  • जैसे ही यूजर इन्हें खोलता है, मालवेयर सिस्टम में एक्टिव हो जाता है।
  • यह मालवेयर फिर Google Calendar तक पहुंच बना लेता है और वहां फर्जी इवेंट्स बनाता है।

इन इवेंट्स में कोड और कमांड्स छिपे होते हैं, जिनके जरिए हैकर सिस्टम का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है।

क्यों है ये खतरनाक?

यह मैलवेयर सिर्फ डेटा चुराने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य सिस्टम को ब्लॉक करना और फिरौती मांगना है। यह एक तरह का रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack)  बन जाता है, जिसमें पीड़ित संगठन को ब्लैकमेल किया जाता है।

Google का जवाब

Google ने इस खतरनाक मुद्दे गंभीरता से लिया है और तुरंत अपने सिस्टम सिक्योरिटी में बदल दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि Google Calendar से जुड़ी खामी को ठीक कर लिया गया है। हालांकि, Google ने यह नहीं बताया कि इस मैलवेयर से कितना बड़ा नुकसान हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

एलन मस्क का XChat लॉन्च, चैटिंग हुई पहले से ज्यादा प्राइवेट
Previous Story

एलन मस्क का XChat लॉन्च, चैटिंग हुई पहले से ज्यादा प्राइवेट

अब युद्ध होगा स्मार्ट... सेना के लिए Meta बनाएगी हाईटेक चश्मे और हेलमेट
Next Story

अब युद्ध होगा स्मार्ट… सेना के लिए Meta बनाएगी हाईटेक चश्मे और हेलमेट

Latest from Cybersecurity

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

Russian cyber espionage:  अमेरिका ने एक बड़े साइबर जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। जिसमें साधारण घरेलू इंटरनेट Router को हथियार

Don't Miss