Google ला रहा Android यूजर्स के लिए स्मार्ट फीचर, जो खुद समझेगा आपकी जरूरत

7 mins read
123 views
Google ला रहा Android यूजर्स के लिए स्मार्ट फीचर, जो खुद समझेगा आपकी जरूरत
December 22, 2025

Android Update: स्मार्टफोन्स को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए Google एक नया कदम उठा सकता है। कुछ दिनों पहले ही Pixel 10 सीरीज के साथ आए Magic Cue फीचर के बाद अब कंपनी ऐसा ही अनुभव सभी Android डिवाइसेज़ तक पहुंचाने की तैयारी में दिख रही है। माना जा रहा है कि यह नया फीचर फोन को यूज़र की रोजमर्रा की आदतों के मुताबिक खुद-ब-खुद काम सुझाने में सक्षम बनाएगा।

Google देने जा रहा है Android यूजर्स के लिए जबरदस्त तोहफा…खूबियां जानकर आप हो जाएंगे हैरान…जानिए पूरी कहानी यहां।

यूजर्स के गतिविधियों को देख, देगा सुझाव

बताया जा रहा है कि Google जिस नए टूल पर काम कर रहा है, उसका नाम Contextual Suggestions है। इसका उद्देश्य यूज़र की लोकेशन, समय और नियमित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उपयोगी सुझाव देना है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति रोज़ जिम जाता है, तो वहां पहुंचते ही फोन पर उसकी पसंदीदा म्यूज़िक प्लेलिस्ट अपने आप सामने आ सकती है। टैवल पर जाएगा तो उससे जुड़ी जानकारी दिखेगा।

Google Play Services के ज़रिए उपलब्ध होगा

यह फीचर Google Play Services के ज़रिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे इसे अलग-अलग Android ब्रांड्स तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। फिलहाल यह कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए बीटा स्टेज में दिख रहा है और Play Services के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न 25.49.32 में ही नजर आ रहा है। यही वजह है कि अभी इसे सभी Android फोन पर नहीं देखा जा सकता। अगर यूजर्स देखाना चाहें तो उसे सबसे पहले Settings  में जाना होगा। पिर  Google Services में। उसके बाद All services में जाकर Others में देखना होगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर फोन के इस्तेमाल के पैटर्न को समझकर कई काम अपने आप आसान बना देगा। इसमें AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इसके लिए खास हार्डवेयर की जरूरत होगी या नहीं। ऐसे में यह देखना होगा कि पुराने या मिड-रेंज फोन इसे किस हद तक सपोर्ट कर पाएंगे।

READ MORE-  बड़े AI डेवलपर्स की बढ़ी मुश्किलें, लागू हुआ RAISE Act

प्राइवेसी और सुरक्षा पर भी ध्यान

जहां स्मार्ट फीचर्स आते हैं, वहां प्राइवेसी की चिंता भी बढ़ जाती है। Google का कहना है कि Contextual Suggestions पूरी तरह ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर आधारित होगा। यानी यूज़र का डेटा फोन से बाहर नहीं जाएगा और एक एन्क्रिप्टेड माहौल में ही इस्तेमाल किया जाएगा। यूज़र चाहें तो इसे बंद कर सकते हैं और डेटा को कभी भी मैन्युअली डिलीट करने का विकल्प भी मिलेगा।

थर्ड पार्टी ऐप्स डेटा तक पहुंच नहीं

Google ने यह भी साफ किया है कि थर्ड पार्टी ऐप्स को इस फीचर से जुड़े डेटा तक सीधी पहुंच नहीं दी जाएगी। किन ऐप्स के साथ Contextual Suggestions काम करेगा। यह भी अभी क्लियर नहीं है। संभावना है कि शुरुआत में यह केवल Google के अपने ऐप्स और कुछ सिस्टम ऐप्स तक सीमित रहे, और बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाए।

READ MORE- अब लाइक जैसा आसान नहीं Dislike! YouTube Shorts का पूरा सिस्टम बदलेगा

आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग का इंतजार

सारी जानकारी हांसिल करने के बाद यह कह सकते हैं कि अगर यह फीचर सभी Android डिवाइसेज़ तक पहुंचता है, तो यह Smartphone इस्तेमाल करने के तरीके को और भी सहज बना सकता है। अब यूज़र्स को इस बात का इंतजार है कि Google इसे कब और किन डिवाइसेज़ के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च करता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp ने खत्म की ग्रुप की बड़ी परेशानी

Spotify को झटका! आपके फेवरेट गानों का बैकअप होने का दावा
Next Story

Spotify को झटका! आपके फेवरेट गानों का बैकअप होने का दावा

Latest from Tech News

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें

Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

Adobe Express Premium India: भारती Airtel ने Adobe के साथ साझेदारी कर अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium का 1 साल तक का फ्री सब्सक्रिप्शन पेश किया है। यह ऑफर Airtel के लगभग 360 मिलियन मोबाइल, WiFi और DTH ग्राहकों के लिए है। इसका मकसद आम यूजर्स, छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसायों के मालिकों को प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध कराना है।  Airtelने Adobe के साथ साझेदारी की और अपने ग्राहकों को AdobeExpressPremium का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया। छात्र, क्रिएटर्स और छोटे व्यवसाय आसानी से पेशेवर कंटेंट बना सकते हैं।  Airtel ग्राहक इसे कैसे ले सकते हैं  Airtel के एलिजिबल कस्टमर इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है। सब्सक्रिप्शन की कीमत लगभग 4,000 है। यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।  Android या iOS में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड और रजिस्टर करें।  होम स्क्रीन पर Adobe Express कार्ड चुनें या Claim OTTs & More / Discover Airtel Thanks में जाएं।  Claim
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss