यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp ने खत्म की ग्रुप की बड़ी परेशानी

7 mins read
91 views
December 22, 2025

WhatsApp New UpdateWhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को और स्मार्ट बनाने में जुटा है। अब कंपनी ने ग्रुप चैट से जुड़ी एक बड़ी परेशानी का हल निकाल लिया है। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो बड़े और प्रोफेशनल ग्रुप्स का हिस्सा हैं। नए अपडेट के तहत WhatsApp ने ऐसा फीचर पेश किया है जिससे ग्रुप में हर सदस्य की पहचान और भूमिका एक नजर में समझी जा सकेगी।

ग्रुप चैट में गलत व्यक्ति से सवाल पूछने की परेशानी खत्म! WhatsApp का नया टैग फीचर बदल देगा काम करने का तरीका…जानिए विस्तार से यहां

ग्रुप में अब पहचान छिपी नहीं रहेगी

अब तक WhatsApp ग्रुप्स में यह समझना मुश्किल होता था कि कौन मेंबर किस काम के लिए जिम्मेदार है। नए कस्टम Member Tag फीचर के जरिए यूजर्स अपने नाम के साथ एक विशेष टैग जोड़ सकते हैं। यह टैग बताता है कि ग्रुप में उस व्यक्ति का रोल क्या है। जिससे बातचीत ज्यादा व्यवस्थित और साफ हो जाती है।

iOS यूजर्स को मिला सबसे पहले नया फीचर

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp ने Member Tag फीचर की शुरुआत iOS यूजर्स से की है। iPhone यूजर्स अब अपने नाम के आगे खुद का कस्टम टैग लगा सकते हैं, जो बाकी मेंबर्स को यह संकेत देगा कि वह व्यक्ति किस जिम्मेदारी के साथ ग्रुप में मौजूद है। इससे अनावश्यक कन्फ्यूजन कम होगा और बातचीत का स्तर बेहतर बनेगा।

READ MORE: अब लाइक जैसा आसान नहीं Dislike! YouTube Shorts का पूरा सिस्टम बदलेगा

बड़े ग्रुप्स के लिए बेहतर फीचर

WhatsApp पर आज हजारों ऐसे ग्रुप हैं जिनमें सैकड़ों सदस्य जुड़े होते हैं। ऐसे ग्रुप्स में सही और जिम्मेदार व्यक्ति तक बात पहुंचाना अक्सर मुश्किल हो जाता है। नया मेंबर टैग फीचर इसी समस्या को खत्म करता है। अब हर मेंबर का रोल साफ दिखाई देगा। जिससे काम से जुड़ी चर्चा ज्यादा प्रभावी होगी।

टैग से तुरंत मिलेगी सही जानकारी

इस फीचर के खासियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूजर्स अपने नाम के साथ टीम लीड, कोऑर्डिनेटर, मॉडरेटर या कंटेंट मैनेजर जैसे लेबल जोड़ सकते हैं। जिससे यह फायदा होगा कि जब कोई मेंबर चैट करेगा या मेंबर लिस्ट में नजर आएगा, तो उसके नाम के सामने उसका टैग साफ दिखेगा। इससे तुरंत समझ आ जाएगा कि सामने वाला किस पद पर है उनकी क्या जिम्मेदारी है। खासकर ऑफिस, स्कूल, सोसाइटी और प्रोजेक्ट से जुड़े WhatsApp ग्रुप्स में यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा।

READ MORE: इस दिन होने जा रही है Realme 16 Pro की भारत में एंट्री डेट कंफर्म

कैसे करें इस नए फीचर का इस्तेमाल

WhatsApp का यह कस्टम मेंबर टैग फीचर iOS वर्जन 25.37.74 के साथ रोलआउट किया गया है। iPhone यूजर्स अपने डिवाइस में WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अपडेट के बाद ग्रुप सेटिंग्स में जाकर टैग सेट करने का विकल्प मिल जाएगा।

ग्रुप्स में जहां रोल की उलझने होगी खत्म

कुल मिलाकरा WhatsApp का यह नया फीचर ग्रुप चैट को ज्यादा प्रोफेशनल, व्यवस्थित और समझने में आसान बनाएगा। बड़े ग्रुप्स में जहां रोल और जिम्मेदारियों को लेकर उलझन रहती थी, वहां यह अपडेट एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

ChatGPT App Store के साथ AI हुआ पहले से ज्यादा पावरफुल
Previous Story

ChatGPT: एक चैट, कई काम! ChatGPT App Store के साथ AI हुआ पहले से ज्यादा पावरफुल

Google ला रहा Android यूजर्स के लिए स्मार्ट फीचर, जो खुद समझेगा आपकी जरूरत
Next Story

Google ला रहा Android यूजर्स के लिए स्मार्ट फीचर, जो खुद समझेगा आपकी जरूरत

Latest from News

Snapdragon को सीधी चुनौती

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

MediaTek Dimensity 9500s: MediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 
chinese app

क्या आप जिंदा हैं? हर 48 घंटे में आपसे पूछेगा ये App

Are You Alive App: जरा सोचिए… आपका फोन हर दो दिन में आपसे सिर्फ एक सवाल पूछे ‘क्या आप जिंदा हैं? और अगर आप जवाब नहीं देते, तो आपके परिवार या दोस्तों को अलर्ट भेजा जाता है।  यह सुनने में जरा अजीब लगता है, लेकिन चीन में लाखों लोग Are You Dead? ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, जो बिल्कुल यही करता है।  Are You Dead?ऐप चीन में लोकप्रिय, अकेले रहने वालों के लिए डिजिटल सुरक्षा का तरीका, जो याद दिलाता है कि आप जिंदा हैं।  ऐप का तरीका आसान और सीधा  Are You Dead? ऐप बहुत आसान है। इसमें कोई चैट, प्रोफाइल या सोशल फीड नहीं है। बस एक बड़ा बटन है जिस पर लिखा है I’m Alive। हर 48 घंटे में यूजर्स को इस पर टैप करना होता है। अगर कोई लगातार दो बार चेक इन करना भूल जाता है, तो ऐप प्री सेलेक्टेड इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। यह मैसेज आपके जानकार को चेतावनी देता है कि शायद कुछ गड़बड़ है।  READ MORE: Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला   किन लोगों के लिए है यह ऐप  यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अकेले रहते हैं, बड़े शहरों में काम करते हैं या जिनके बच्चे किसी दूसरे शहर में रहते हैं। ऐसे जीवन में कभी–कभी कोई नहीं जान पाता कि कुछ गलत हुआ है। यह ऐप डिजिटल सुरक्षा की एक छोटी चाबी की तरह काम करता है।   विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी सरलता और हल्कापन है। यह ध्यान नहीं खींचता, किसी सोशल ऐप की तरह उलझाता नहीं, लेकिन जब जरूरत होती है, तो यह आपके लिए बोलता है।  READ MORE: Nvidia ने Groq की AI चिप टेक्नोलॉजी ली लाइसेंस पर  आधुनिक जीवन और अकेलेपन की कहानी  Are

Don't Miss