Elon Musk का Spicy Mode फीचर, सिर्फ 700 रुपए में बनेगा एडल्ट वीडियो

Elon Musk का Spicy Mode फीचर, सिर्फ 700 रुपए में बनेगा एडल्ट वीडियो

3 mins read
810 views
August 8, 2025

यह नया मोड इस समय चर्चा में है क्योंकि यह यूजर द्वारा दिए गए टेक्स्ट से बोल्ड और एडल्ट वीडियो बना रहा है।

Elon Musk: Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने Grok Imagine टूल में एक नया फीचर जोड़ा है जिसका नाम Spicy Mode है। यह नया मोड इस समय चर्चा में है क्योंकि यह यूजर द्वारा दिए गए टेक्स्ट से बोल्ड और एडल्ट वीडियो बना रहा है।

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

यह Spicy Mode फिलहाल सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसका फायदा वही लोग उठा सकते हैं जिन्होंने X का Premium Plus या SuperGrok प्लान लिया है। इस प्लान की कीमत भारत में करीब 700 प्रति माह है।

क्या करता है Spicy Mode?

इस फीचर की मदद से यूजर एक सिंपल टेक्स्ट डालकर 15 सेकंड तक का वीडियो बना सकता है। इस वीडियो में बोल्ड सीन और असली जैसी आवाजें होती हैं। हालांकि, कंपनी ने कुछ फिल्टर और नियम लगाए हैं लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फीचर कई बार उन फिल्टर्स को भी बायपास कर देता है।

कैसे हुआ खुलासा?

Grok टीम के एक कर्मचारी Mati Roy ने खुद X पर पोस्ट करके बताया था कि यह टूल न्यूड कंटेंट बना सकता है। हालांकि, यह पोस्ट बाद में हटा दी गई लेकिन तब तक यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल चुकी थी।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bitcoin/galaxy-digital-ceo-claims-ethereum-will-become-next-crypto-leader/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/24-july-marks-the-second-anniversary-of-twitter-becoming-x/

क्या है खतरा?

AI एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह टूल AI की शक्ति को दिखाता है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल का खतरा भी है। इससे जुड़े मॉडरेशन और कंट्रोल पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि Elon Musk की कंपनी इस पर आगे क्या कदम उठाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeFi में अब बिना किसी बिचौलिए के यूज होगा Bitcoin
Previous Story

DeFi में अब बिना किसी बिचौलिए के यूज होगा Bitcoin

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5, शुरू हुआ इसका इस्तेमाल
Next Story

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5, शुरू हुआ इसका इस्तेमाल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss