रोबोट ने बनाई शानदार फोटो, हुई करोड़ों की नीलामी

5 mins read
1K views
November 11, 2024

न्यूयॉर्क में AI का इस्तेमाल करके रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग की बोली करोड़ों रुपये में लगी है।

AI इन दिनों नए-नए कमाल कर रहा है। न्यूयॉर्क में एक ह्यूमनॉइड रोबोट Ai-Da ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस ह्यूमनॉइड रोबोट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करके कंप्यूटर साइंस के जनक और गणितज्ञ मैथिसन एलन ट्यूरिंग की पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगाई गई है। यह शायद किसी रोबोट द्वारा बनाई गई पहली पेंटिंग है।

11.13 करोड़ रुपये में खरीदा गया पेंटिंग

Ai-Da द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग को हाल ही में करीब 11.13 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया। इस पेंटिंग की नीलामी सोडेबिस नाम की संस्था ने आयोजित की है। आपको बता दें कि ह्यूमनॉइड रोबोट Ai-Da ने 2022 से पेंटिंग बनाना शुरू किया था। इस रोबोट को एडेन मेलर ने ऑक्सफोर्ड और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के AI एक्सपर्ट के साथ मिलकर बनाया है।

रोबोट द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग को 27 बिड रिसीव हुए हैं, जिसे अमेरिका के एक व्यक्ति ने खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेंटिंग को A.I God नाम से प्रदर्शित किया गया, जिसमें एक ब्रिटिश गणितज्ञ की तस्वीर है। इसके लिए 10 लाख डॉलर से अधिक की बोली लगाई गई। इस पेंटिंग के लिए बोली की शुरुआती कीमत 1.8 लाख डॉलर यानी करीब 1.5 करोड़ रुपये थी।

क्या है Ai-Da?

Ai-Da एक ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसका नाम 19वीं सदी की गणितज्ञ Ada Lovelance के नाम पर रखा गया है। Ada को दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में जाना जाता है। इस ह्यूमनॉइड रोबोट को आधुनिक कला विशेषज्ञ एडम मेलर ने 2019 में विकसित किया था। इस रोबोट को बर्मिंघम और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 30 से अधिक AI शोधकर्ताओं की टीम ने एडन मेलर के साथ मिलकर बनाया है।

इस ह्यूमनॉइड रोबोट में महिलाओं जैसे चेहरे हैं। यह रोबोट ड्राइंग और पेंटिंग करने में सक्षम है। इसके लिए रोबोट अपनी आंखों में लगे कैमरे का इस्तेमाल करता है। इसमें दिए गए कैमरे AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं और पेंटिंग रोबोटिक आर्म्स के जरिए बनाई जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ह्यूमनॉइड रोबोट ने अब तक 15 अलग-अलग पेंटिंग बनाई हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Instagram का ये AI फीचर गलत उम्र बताने पर देगा सजा

Next Story

इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं UPI Payment! जानें कैसे

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss