Elon Musk

बदले-बदले नजर आएं Elon Musk, इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर

4 mins read
1.3K views
January 20, 2025

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।

Elon Musk Old Photo : Tesla CEO और X के मालिक एलन मस्क अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी 9 साल पुरानी फोटो शेयर की है। एलन मस्क की इस फोटो पर लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। फोटो में एलन मस्क ब्लैक डबल ब्रेस्टेड जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उनके जैकेट की खूबसूरती में मेटल बटन चार चांद लगा रहे हैं। फोटो में उनके बाल भी काफी लंबे नजर आ रहे हैं। साथ ही फोटो में वह सीधे कैमरे की तरफ देख रहे हैं।

बदले-बदले नजर आएं एलन मस्क

ओवरऑल तस्वीर की अगर बात करें तो यह एलन मस्क के हालिया लुक से काफी अलग है। एलन मस्क आमतौर पर सार्वजनिक रूप से रहना पसंद करते हैं। कुछ सुझाव मिलने के बाद उन्होंने इंटरनेट से इस तस्वीर को अलविदा कह दिया था, लेकिन 9 साल बाद एक बार फिर उन्होंने इस तस्वीर को X पर शेयर किया है।

लोगों को पसंद आई एलन मस्क का ये लुक

एलन मस्क ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘यकीन नहीं होता कि इतना समय हो गया’। मस्क की इस पोस्ट पर अब तक 19 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साथ ही, इस फोटो को 11,000 लोगों ने रीट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे कमेंट

मस्क की 9 साल पुरानी तस्वीर पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही यूजर मीम्स भी बना रहे हैं। फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘इस तस्वीर का इंटरनेट पर वापस स्वागत है’। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा ‘ऐसा लग रहा है कि वह सभी गेमर्स के भगवान हैं’। अन्य यूजर ने लिखा ‘यहां तक ​​कि अरबपतियों का भी मिडनाइट वैम्पायर फेज’ होता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI
Previous Story

OpenAI का ये नया AI Model बढ़ाएगा इंसानों की उम्र

RBI
Next Story

RBI: सिर्फ इन दो नंबरों से आएंगे आपके पास बैंकिंग कॉल

Latest from Latest news

Don't Miss