Elon Musk

X पर अब इस नाम से जाने जाएंगे Elon Musk

5 mins read
1.1K views
December 31, 2024

एलन मस्क ने एक्स पर अपना नाम बदलकर Kekius Maximus कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसका कारण नहीं बताया है, लेकिन यह क्रिप्टो मार्केट में उनकी भूमिका की ओर इशारा कर रहा है।

Elon Musk New Name: अमेरिकी अरबपति और X के मालिक एलन मस्क अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से एलन मस्क ने सबको हैरान कर दिया है X पर अपना नाम बदलकर। मस्क ने X पर अपना नाम बदलकर Kekius Maximus कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदलकर ‘पेप द फ्रॉग’ मीम की फोटो लगा ली है। फोटो में पेप ने योद्धा की तरह कपड़े पहने हुए हैं और उनके हाथ में गेम जॉयस्टिक है। बता दें कि इससे पहले मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X कर लिया था।

क्या है Kekius Maximus का मतलब

Kekius Maximus एक माइमकॉइन है और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में एक बड़ा नाम बनकर उभरा है। पिछले कुछ दिनों में इससे जुड़ी कई एक्टिविटी बढ़ी हैं और यह इन्वेस्टर को भी काफी आकर्षित कर रहा है। बता दें कि इसका 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़कर $2,734,948 हो गया है, जो यह दर्शाता है कि इन्वेस्टर इसमें काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। 27 दिसंबर को यह अपने हाइस्ट लेवल पर पहुंच गया था। मस्क के इस कदम के बाद से इसमें भी काफी उछाल आया है। हालांकि, मस्क ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने प्लेटफॉर्म पर अपना नाम क्यों बदला है। X पर मस्क का नाम बदलना क्रिप्टो मार्केट में उनकी भूमिका का भी संकेत है।

क्या होते हैं मीमकॉइन

मीमकॉइन इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड या मीम्स से प्रेरित क्रिप्टोकरेंसी है। कुछ साल पहले मस्क ने शिबा इनु से प्रेरित डॉजकॉइन के बारे में लगातार ट्वीट करके इसे काफी लोकप्रिय बना दिया था।

2 किरदार को मिलकर बना है Kekius Maximus

Kekius Maximus वास्तव में कोई किरदार नहीं है। यह ‘पेप द फ्रॉग’ के किरदार और फिल्म ग्लेडिएटर के किरदार मैक्सिमस का मिश्रण है। मैक्सिमस एक रोमन जनरल था और फिल्म में उसका किरदार रसेल क्रो ने निभाया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Smartphones
Previous Story

ये हैं 2024 के ‘बेकार’ स्मार्टफोन, आप न करें खरीदने की गलती

Crypto scammers
Next Story

खुलासा: क्रिप्टो स्कैमर्स ऐसे कर रहें ठगी

Latest from Latest news

Don't Miss