Elon Musk

OMG Hashtag हो रहा बंद? मस्क ने किया इशारा

5 mins read
1.3K views
December 19, 2024

एक समय में हैशटैग काफी इम्पोर्टेंट हुआ करता था, लेकिन एलन मस्क के एक पोस्ट ने इस तरफ इशारा किया है कि अब एक्स पर हैशटैग का यूज नहीं किया जाएगा।

Hashtags on X : 2007 से ही सोशल मीडिया पर हैशटैग का यूज प्रमुखता से किया जा रहा है। Facebook, Instagram और X पर हैशटैग का खूब यूज होता है। ट्रेंडिंग टॉपिक भी अक्सर हैशटैग से ही तय होते हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एलन मस्क हैशटैग को खत्म करने का प्लान बना रहे हैं। खबरे हैं कि एलन मस्क ने हैशटैग को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।

हैशटैग को लेकर मस्क ने क्या कहा

एलन मस्क ने एक्स पर मंगलवार को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि कृपया हैशटैग का इस्तेमाल करना बंद करें। सिस्टम को अब हैशटैग की जरूरत नहीं है और वे अब बदसूरत दिखते हैं। एलन मस्क के इस बोल्ड बयान ने एक्स यूजर्स को चौंका दिया है। हालांकि, कुछ लोग उनके इस बयान को लेकर सहमत थे, जबकि अन्य लोग इसपर मीम्स और व्यंग्य के जरिए अपनी राय व्यक्त कर रहें थे, जिससे यह टिप्पणी वायरल हो गई।

हैशटैग अभी भी जरूरी है

मस्क के इस पोस्ट से यह सवाल उठता है कि क्या हैशटैग 2024 में भी प्रासंगिक हैं? एक्स के सर्च एल्गोरिदम और कंटेंट सर्च सिस्टम में हो सकता है कि अब पोस्ट को खोजने योग्य बनाने के लिए हैशटैग की अब जरूरत नहीं हैं। मस्क का तर्क है कि हैशटैग पोस्ट को अव्यवस्थित करते हैं और उनके उद्देश्य को अधिक प्रभावी प्रणालियों द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।

इंटरनेट की क्या है प्रतिक्रिया

जाहिर है कि एक्स यूजर्स ने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, कुछ ने मजाक में इस विडंबना की ओर इशारा किया कि मस्क हैशटैग की आलोचना कर रहे थे, जबकि एक्स में अभी भी ट्रेंडिंग हैशटैग सेक्शन था। दूसरे यूजर्स ने हैशटैग से पैसे कमाने, मीम्स बनाने और यह साझा करने के बारे में मजाक किया कि कैसे हैशटैग कभी सामाजिक आंदोलनों और आयोजनों के लिए एक इम्पोर्टेंट हथियार थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

European agency
Previous Story

Starlink को टक्कर देने आ रहा IRIS², क्या है खासियत

Best wireless earphones
Next Story

Top 5 बेस्ट वायरलेस ईयरफोन, दूसरा सबको आ रहा पसंद

Latest from Latest news

Don't Miss