made in india

भारत में बढ़ सकता है Apple और Samsung का प्रोडक्शन

5 mins read
1K views
April 8, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से जहां दुनिया के कई देशों में उथल-पुथल मची हुई है, वहीं भारत को इस नई टैरिफ नीति से बड़ा लाभ मिल सकता है।

Donald Trump Tariff Order: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ नीति में किए गए बदलावों का असर जहां दुनियाभर के देशों पर देखने को मिल रहा है, वहीं भारत के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन की इस नीति के चलते अमेरिका में कई कंपनियों को चीन से आयात महंगा पड़ने लगा है। इसका असर वहां के शेयर बाजार पर भी पड़ा है और तीन दिनों तक गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि भारत इस स्थिति से फायदे में रह सकता है।

भारत में बढ़ेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का मौका

मोबाइल कंपनियां जैसे Apple और Samsung अब चीन के बजाय भारत जैसे ऑप्शन की ओर देख रही हैं। क्योंकि अमेरिका द्वारा चीन से आयात पर ज्यादा टैरिफ लगाए जाने से वहां प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई है। अगर बड़ी मोबाइल कंपनियां भारत में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाती हैं, तो ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स की संख्या में इजाफा होगा। इससे ना सिर्फ भारत को रोजगार के मौके मिलेंगे, बल्कि स्मार्टफोन की कीमतें भी स्थिर रह सकती हैं।

भारत में तेजी से बढ़ेगा iPhone का प्रोडक्शन

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव का असर अब टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भी दिखने लगा है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका चीन से आने वाले मोबाइल फोन्स पर करीब 54% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। Apple अब चीन पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है और भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रहा है। बीते कुछ सालों में Apple ने भारत में बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू किया है। Foxconn, Wistron और Pegatron जैसी Apple की मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर कंपनियां पहले ही भारत में iPhone बना रही हैं। भारत धीरे-धीरे iPhone एक्सपोर्ट का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जिससे दुनिया के कई देशों में ‘Made in India’ iPhone भेजे जा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

pm modi
Previous Story

Online Gaming कंपनियों पर सख्ती, देना होगा हिसाब-किताब

anti government content
Next Story

रूस ने Telegram पर क्यों लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

Latest from Gadgets

Don't Miss