Elon Musk ने पहनी बिकिनी...

Elon Musk का Grok हुआ अब और स्मार्ट

3 mins read
978 views
April 18, 2025

Elon Musk का Grok और भी स्मार्ट हो गया है। इसमें एक नया फीचर जोड़ा गया है। जिसके बाद यह ChatGPT और Gemini को टक्कर दे सकता है।

Elon Musk : एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok में एक नया और शानदार फीचर जोड़ा है, जिसका नाम मेमोरी फीचर हैं। इस फीचर की हेल्प से अब Grok आपकी पुरानी बातचीत को याद रख सकेगा और पहले से भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड जवाब देगा।

क्या है Grok का मेमोरी फीचर?

इस नए अपडेट के साथ Grok अब आपकी पसंद, जरूरत और बातचीत के स्टाइल को समझ सकेगा। यानी, अगर आप किसी खास टॉपिक पर बात कर चुके हैं, तो अगली बार Grok उसी को ध्यान में रखते हुए जवाब देगा। ये फीचर फिलहाल, Grok.com, iOS और Android ऐप्स पर बीटा वर्जन में रोलआउट किया गया है। हालांकि, ये अभी EU और UK के यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

X पर दी गई जानकारी

कंपनी ने X के जरिए पोस्ट करके इस नए फीचर की जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा था Grok अब आपकी बातचीत को याद रखेगा। जब आप Grok से सलाह मांगेंगे तो आपको पर्सनलाइज्ड जवाब मिलेंगे।”

पारदर्शिता पर दिया गया जोर

xAI ने मेमोरी मैनेजमेंट में पारदर्शिता पर जोर दिया है, जिससे यूजर सेटिंग्स में डेटा कंट्रोल पेज के जरिए इस सर्विस को बंद कर सकते हैं। पर्सनल मेमोरी को चैट इंटरफेस से सीधे डिलीट भी किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ Grok ChatGPT और Google के Gemini को टक्कर दे सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Motorola laptop feature
Previous Story

Motorola के Laptop में मिलेगा AI फीचर्स

UPI payment
Next Story

PhonePe का धमाकेदार फीचर! अब होगा UPI पेमेंट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss