what is xAI

Elon Musk अब स्टूडेंट्स को free में देगा SuperGrok AI

5 mins read
1.4K views
April 10, 2025

xAI इंजीनियर ने एक अन्य पोस्ट में स्पष्ट किया है कि छात्रों को Grok.com पर SuperGrok की सुविधा केवल दो महीने के लिए मुफ्त में मिलेगी। Elon Musk अब स्टूडेंट्स को free में देगा SuperGrok AI

SuperGrok : Elon Musk की कंपनी xAI ने छात्रों के लिए अपनी AI सर्विस SuperGrok को फ्री में देने का ऐलान किया है। यह जानकारी खुद मस्क ने एक पोस्ट के जरिए दी है। फ्री होने के अलावा ये सुविधा कुछ शर्तों के साथ ही मिलेगी। xAI के इंजीनियर Arno Gau ने बताया कि SuperGrok फिलहाल सिर्फ 2 महीने के लिए फ्री में मिलेगा। इसके लिए छात्रों को Grok.com वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, लेकिन सिर्फ तभी जब उनके पास .edu ईमेल आईडी हो।

भारत के छात्रों के लिए नहीं है उपलब्ध

अभी यह सुविधा सिर्फ अमेरिका के छात्रों के लिए है क्योंकि .edu डोमेन केवल अमेरिकी यूनिवर्सिटीज को मिलता है। यानी भारत समेत दूसरे देशों के स्टूडेंट्स को इसका फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि, Arno Gau ने कहा है कि आने वाले समय में वे दूसरे देशों के ‘edu-जैसे’ ईमेल एड्रेस को भी सपोर्ट देना शुरू करेंगे।

कई छात्रों को आ रही दिक्कत

Gau की पोस्ट के बाद कुछ छात्रों ने इसको लेकर शिकायत है कि उनके पास .edu ईमेल है, फिर भी वह SuperGrok का एक्सेस नहीं ले पा रहे हैं। वहीं, इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को रजिस्ट्रेशन में परेशानी हो रही है, वे xAI की सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

SuperGrok क्या है? आसान भाषा में समझिए

SuperGrok Elon Musk की कंपनी xAI का एक खास AI टूल है, जिसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। अगर आप सिर्फ Grok AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं और X की बाकी प्रीमियम सर्विस में आपकी दिलचस्पी नहीं है, तो SuperGrok आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। SuperGrok में आपको वही सभी AI फीचर्स मिलेंगे जो X Premium+ सब्सक्रिप्शन में मिलते हैं।

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

अभी के लिए SuperGrok सिर्फ अमेरिका के छात्रों को मुफ्त में दिया जा रहा है, वो भी दो महीने के लिए। इसके लिए उनके पास .edu ईमेल आईडी होनी चाहिए। भारत और बाकी देशों के छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि कंपनी ने कहा है कि आगे चलकर इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Instagram secret code
Previous Story

Instagram पर अब Reel देखने के लिए डालना होगा सीक्रेट कोड

TRAI
Next Story

Airtel, Jio और Vi ने शेयर किए नेटवर्क मैप, यूजर्स को मिली राहत

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss