Elon Musk को मिला 1 ट्रिलियन डॉलर का Tesla सैलरी पैकेज

5 mins read
979 views
November 7, 2025

Elon Musk Pay Deal: Tesla के शेयरधारकों ने एलन मस्क को मुआवजा पैकेज को मंजूरी दे दी है जिसकी कीमत करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकती है। यह फैसला Tesla की वार्षिक बैठक में ऑस्टिन में लिया गया है, जहां 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। यह पैकेज इसलिए बनाया गया है ताकि मस्क कंपनी के साथ जुड़े रहें और Tesla को आगे AI और रोबोटिक्स के क्षेत्र में मजबूत तरीके से आगे ले जा सकें। बैठक के दौरान मस्क काफी खुश दिखें। उन्होंने शेयरधारकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं।

Tesla ने Elon Musk को कंपनी में लंबे समय तक बनाए रखने के लिए ट्रिलियन डॉलर मूल्य का मुआवजा तय किया। निवेशकों ने 75% से अधिक समर्थन देकर मस्क पर अपना भरोसा जताया है।

Tesla के लिए बड़ी सफलता

यह फैसला Tesla बोर्ड के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से बोर्ड को काफी सवालों और जांच का सामना करना पड़ रहा था। इस नए मुआवजा पैकेज के बाद मस्क की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 25% से ज्यादा हो सकती है और वह कम से कम 7 साल तक कंपनी से जुड़े रहेंगे। यह दिखाता है कि भले ही हाल के समय में Tesla की बिक्री धीमी रही हो और मस्क की राजनीतिक बयानबाजी विवादों में रही हो लेकिन फिर भी निवेशक उन पर भरोसा करते हैं।

READ MORE: Elon Musk ने लॉन्च किया Grokipedia, Wikipedia को मिलेगी चुनौती

क्या कहती हैं Tesla के चेयरमैन

Tesla की चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोम का कहना है कि अगर मस्क कंपनी छोड़ देते हैं तो शेयरधारकों को बड़ा नुकसान हो सकता है। यह पैकेज पहले वाले 55.8 बिलियन डॉलर के मुआवजे पर आधारित है, जिसे डेलावेयर की अदालत ने रद्द कर दिया था। अब इस नए पैकेज में कुछ बड़े लक्ष्य शामिल हैं जैसे कंपनी की मार्केट वैल्यू को 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना और 20 मिलियन कारों की डिलीवरी करना।

READ MORE: Wikipedia के रहते Elon Musk क्यों किया Grokipedia का धमाकेदार लॉन्चिंग ,जानिए वजह

हालांकि, कुछ समूहों और सलाहकार कंपनियों ने इस फैसले की आलोचना की है, लेकिन कई विशेषज्ञ इसे कंपनी के AI भविष्य में भरोसा दिखाने वाला कदम मानते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

नोबेल विजेता की वॉर्निंग, AI सिर्फ इनके लिए हैं फायदेमंद
Previous Story

नोबेल विजेता की वॉर्निंग, AI सिर्फ इनके लिए हैं फायदेमंद

Next Story

GTA 6 की रिलीज डेट फिर टली, देखें नई लॉन्च डेट

Latest from Tech News

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

Don't Miss