GTA 6 की रिलीज डेट फिर टली, देखें नई लॉन्च डेट

5 mins read
1K views
November 7, 2025

Rockstar Apology : GTA 6 गेम की रिलीज फिर से पीछे खिसक गई है। पहले यह गेम 26 मई 2026 को रिलीज होने वाला था, लेकिन Take Two Interactive की ताजा वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, अब यह 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। Rockstar Games ने भी सोशल मीडिया पर इस नई तारीख की पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि यह देरी डेवलपर्स को गेम को और बेहतर बनाने और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने का समय देगी।

GTA 6 अब PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। Take-Two ने गुणवत्ता और फैंस की उम्मीदों के लिए देरी की पुष्टि की।

गेम को पॉलिश करने का समय

Take Two ने बताया कि GTA 6 को उस क्वालिटी और पॉलिश के साथ रिलीज करना जरूरी है, जिसकी खिलाड़ी उम्मीद कर रहे हैं। Rockstar यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गेम जल्दबाजी में तैयार न हो और हर चीज पर ध्यान दिया जाए। यह पहली बार नहीं है जब GTA 6 की रिलीज टली है। पहले इसे मूल शेड्यूल से मई 2026 तक पीछे किया गया था। अब नई तारीख के साथ फैंस को और लंबा इंतजार करना होगा।

शेयर मार्केट पर असर

इस खबर के बाद Take Two के शेयर में गिरावट देखी गई है। लगभग 9 बजे रात UK समय में कंपनी के शेयर 8% गिर गए है, यानी प्रति शेयर करीब  30 डॉलर कम हो गए है। यह दिखाता है कि निवेशक भी GTA 6 की प्रगति पर ध्यान दे रहे हैं क्योंकि इसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिलीज माना जा रहा है।

CEO की प्रतिक्रिया

Take Two के CEO स्ट्रॉस जेल्निक ने कहा कि यह कठिन है लेकिन उन्हें भरोसा है कि Rockstar परफेक्शन के लिए काम कर रहा है और नया रिलीज विंडो मजबूत है।

EARD MORE: Apple यूजर्स FREE में डाउनलोड करें GTA III, जल्दी उठाएं फायदा

क्या है लॉन्च डेट और भविष्य

GTA 6 अब 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर लॉन्च होगा। PC पर रिलीज की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, देरी हुई है लेकिन फैंस का उत्साह अब भी बहुत ज्यादा है। GTA 5 ने 12 साल में 210 मिलियन कॉपियां बेची हैं।

READ MORE: GTA 6 फैंस ध्यान दें… दो महीने में 64,600 करोड़ की कमाई का दावा!

इस बड़ी सफलता के बाद, GTA 6 से भी बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है। फैंस थोड़े निराश हैं लेकिन कई लोग मानते हैं कि जल्दी रिलीज होने से बेहतर है कि गेम पूरी तरह से पॉलिश होकर आए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Elon Musk को मिला 1 ट्रिलियन डॉलर का Tesla सैलरी पैकेज

Next Story

Google Gemini AI का Deep Research हुआ और भी पावरफुल

Latest from Gaming

Don't Miss