DeepSeek

DeepSeek को लेकर यूजर्स सावधान, यहां भेजा जा रहा सारा डेटा!

4 mins read
1.4K views
February 6, 2025

DeepSeek ने सस्ते AI मॉडल को पेश करके पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था अब इसको लेकर नया खुलास सामने आया है, जिसमें यूजर को अलर्ट होने की आवश्यकता है।

DeepSeek : DeepSeek के AI टूल को लेकर इन दिनों कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब नई जानकारी सामने आई  है, जिससे पता चलता है कि इसकी प्रोग्रामिंग में एक कोड छिपा है, जो यूजर का डेटा को सीधे चीनी सरकार के साथ शेयर कर रहा है। इन बातों के सामने आने से अब DeepSeek पर यूजर प्राइवेसी और डेटा स्टोरेज को लेकर कई और सवाल उठ रहे हैं।

यूजर डेटा चीन भेजा जा रहा

Feroot Security के सीईओ इवान त्सारीनी ने DeepSeek को लेकर कहा है कि इसमें एक कोड छिपा हुआ है, जो यूजर का डेटा चीन भेजता है। इसका लिंक चीनी सर्वर और कंपनियों के साथ देखा गया है, जो चीनी सरकार के कंट्रोल में हैं। यानी की DeepSeek पर अकाउंट बनाने वाले लोग अनजाने में चीन में अकाउंट रजिस्टर कर रहे हैं। इससे चीनी सिस्टम के लिए यूजर की पहचान, सर्च क्वेरी और ऑनलाइन व्यवहार देखना आसान हो जाता है।

इस कंपनी में जाता है यूजर का डेटा

सीईओ ने कहा कि DeepSeek के कोड में ऐसी प्रोग्रामिंग की गई है, जो यूजर्स के डेटा को चाइना मोबाइल की ऑनलाइन रजिस्ट्री में भेज देती है। चाइना मोबाइल एक दूरसंचार कंपनी है, जिसका नियंत्रण चीनी सरकार के पास है। 2019 में अमेरिका ने इस कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बैन लगा दिया था। अमेरिका ने उस समय कहा था कि यह कंपनी यूजर डेटा तक अनाधिकृत एक्सेस ले लेती है, जिससे नेशनल सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है।

TikTok से भी खतरनाक है DeepSeek

कई एक्सपर्ट ने DeepSeek को TikTok से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। बता दें कि TikTok को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। वहीं, यूजर डेटा को चीनी सरकार के साथ शेयर करने के आरोपों के चलते इसे एक बार अमेरिका में भी बैन किया जा चुका है। एक्सपर्ट ने कहा कि DeepSeek यूजर्स की संवेदनशील जानकारी स्टोर करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

YouTube feature
Previous Story

YouTube ने पेश किए दो नए फीचर्स, मिलेगा दोगुना फायदा

Ghost call
Next Story

क्या होता है Ghost Call? जानें इसके फायदें

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss