Death clock

ये App बताएगा कब होगी आपकी ‘मौत’, अभी करें डाउनलोड

6 mins read
2.3K views
December 2, 2024

AI टूल आपके लिए एक ऐसा टूल लेकर आया है, जिससे आपको अपने बारे में सबकुछ पता चल सकेगा। यह ऐप आपको यह भी बताएगा की आपकी मौत कब होगी।

Death Clock App: AI टेक्नोलॉजी से बना ‘Death Clock‘ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यह ऐप जैसा नाम से दिख रहा है वैसा ही काम भी करता है। बता दें कि ये ऐप लोगों की जानकारी जैसे कि उनकी उम्र, ऊंचाई, वजन, वे रोजाना कितनी कैलोरी लेते हैं, कितना व्यायाम करते हैं, उनकी मौत की संभावित तारीख आदी जैसी चीजें बताते का काम करता है। इस ऐप के निर्माता ब्रेंट फ्रैंसन का कहना है कि इस AI को 1,200 से अधिक अध्ययनों के डेटा पर प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 5 करोड़ से अधिक लोगों का डेटा शामिल है। उनका मानना ​​है कि इस ऐप से मिले नतीजे पहले के अनुमानों से कहीं बेहतर हैं।

इतने लोगों ने कर लिया है डाउनलोड

इस ऐप को अबतक करीब 1,25,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। बता दें कि ‘Death Clock’ ऐप में ‘मौत के देवता’ की तस्वीर लगाई हुई है, जो थोड़ा अजीब है। इसके बावजूद यह ऐप स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में काफी फेमस हो रहा है। यह ऐप इस्तेमाल करने के लिए फ्री है, लेकिन अगर आप घड़ी देखना चाहते हैं जो आपकी अनुमानित मौत की उल्टी गिनती करती है, तो आपको इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

ऐप पर क्या बताया गया है

ऐप में बताया गया है कि क्या आपने कभी सोचा है कि आप कितने समय तक जीवित रहेंगे? हमारी एडवांस्ड लाइफ एक्सपेक्टेंसी कैलकुलेटर आपके निवास स्थान, धूम्रपान की आदतों और जीवनशैली के आधार पर आपकी मृत्यु तिथि का अनुमान लगाएगा। इसके बाद यह आपको उल्टी गिनती दिखाएगा। बस अपनी जन्मतिथि, लिंग, धूम्रपान की आदतें, BMI और अपने देश की डिटेल्स डालें। यदि आपको अपना BMI नहीं पता है, तो आप BMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।’

कैसे पता करता है आपकी मौत कब होगी

Death Clock आपकी जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आदतों के आधार पर आपकी उम्र का अनुमान लगाता है। यह ऐप आपको स्वस्थ रहने के लिए कई टिप्स देता है।

  • स्वस्थ वजन रखना
  • रोजाना एक्सरसाइज करना
  • धम्रपान छोड़ना
  • संतुलित आहार लेना
  • कम शराब पीना
  • अच्छी नींद लेना
  • नियमित चेकअप कराना
  • तनाव कम करना
  • सामाजिक संबंध बनाए रखना
  • जीवन भर सीखते रहना

न करें विश्वास

ये AI टूल्स सटीक तारीख नहीं बता सकते हैं, लेकिन इनका उपयोग करते समय गोपनीयता और डेटा सुरक्षा की चिंताएं होती हैं। यूजर्स को अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होती है, जिसका दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए ऐसे ऐप को यूज करने से बचे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

2025 में इन फोन में काम नहीं करेगा WhatsApp, देखें लिस्ट

layoffs
Next Story

इन कंपनियों में न करें जॉब अप्लाई, हो रही दबाकर छंटनी

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss