कनाडा सरकार का सख्त कदम, Crypto ATM बनेंगे बंद

कनाडा सरकार का सख्त कदम, Crypto ATM बनेंगे बंद

7 mins read
59 views
April 29, 2026

Canada Crypto ATM Ban: कनाडा सरकार अब देश में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। 28 अप्रैल को जारी स्प्रिंग इकोनॉमिक अपडेट में सरकार ने साफ कहा है कि वह क्रिप्टो ATM को बैन करने की योजना बना रही है। सरकार के अनुसार, ये मशीनें अब ठगों और संगठित अपराधियों के लिए एक ‘मुख्य जरिया’ बन चुकी हैं।

कनाडा में करीब 4,000 क्रिप्टो ATM मौजूद, जो दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक हैं। लेकिन इन पर कोई खास अलग नियम लागू नहीं हैं।

क्यों उठाया जा रहा है यह कदम?

पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में क्रिप्टो ATM की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुरुआत में इन मशीनों को बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी खरीदने का आसान तरीका बताया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इनका इस्तेमाल गलत कामों के लिए होने लगा। पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम में जहां कई तरह की सुरक्षा जांच होती है, वहीं इन मशीनों में ऐसे मजबूत सुरक्षा उपाय नहीं हैं।

जांच में क्या सामने आया?

कनाडा की वित्तीय खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिप्टो ATM अब स्कैम से जुड़े लेन-देन का बड़ा माध्यम बन चुके हैं। संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि अपराधी इन मशीनों का फायदा उठा रहे हैं।

जांच में कुछ अहम कारण सामने आए

  • ट्रांजेक्शन बहुत तेज और वापस न होने वाले होते हैं।
  • बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती।
  • 1,000 डॉलर से कम रकम पर पहचान की सख्त जांच नहीं।
  • मशीनों पर किसी इंसान की निगरानी नहीं होती।

तेजी से बढ़ी संख्या, लेकिन नियम कम

इस समय कनाडा में करीब 4,000 क्रिप्टो ATM मौजूद हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक हैं। लेकिन इन पर कोई खास अलग नियम लागू नहीं हैं। फिलहाल इन्हें मनी सर्विस बिजनेस के तहत रखा गया है, जैसे मनी ट्रांसफर या फॉरेक्स सेवाएं।

READ MORE: Tai Chang क्रिप्टो स्कैम पर अमेरिका का बड़ा दांव, 10 मिलियन इनाम घोषित

सरकार का क्या कहना है?

वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन पहले ही कह चुके हैं कि सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से देख रही है। बढ़ते वित्तीय अपराध को देखते हुए अब सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बैन क्रिप्टोकरेंसी पर नहीं, बल्कि सिर्फ एटीएम मशीनों पर होगा। यानी लोग अब भी ऑनलाइन एक्सचेंज के जरिए क्रिप्टो खरीद और ट्रेड कर सकेंगे, जहां KYC और AML जैसे नियम लागू होते हैं। इसके अलावा, फिजिकल MSB सेंटर पर भी सेवाएं जारी रहेंगी।

READ MORE: गिरावट से उछला बाजार! Sensex-Nifty की वापसी के पीछे क्या है राज?

आगे क्या होगा?

इस फैसले को लागू करने की टाइमलाइन अभी तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि मौजूदा विधायी सत्र के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। नई Canadian Financial Crimes Agency इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। सरकार का मकसद साफ है फ्रॉड को रोकना और लोगों के पैसे को सुरक्षित रखना।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Sensex की धमाकेदार उड़ान, Nifty ने भी पकड़ी रफ्तार
Previous Story

Sensex की धमाकेदार उड़ान, Nifty ने भी पकड़ी रफ्तार

बिटकॉइन होल्डर रहें अलर्ट: फेड के फैसले और ईरान संकट से पलट सकती है बाजी!
Next Story

बिटकॉइन होल्डर रहें अलर्ट: फेड के फैसले और ईरान संकट से पलट सकती है बाजी!

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss