लाख डॉलर पर अटका Bitcoin, मंदी का दबाव बरकरार

लाख डॉलर पर अटका Bitcoin, मंदी का दबाव बरकरार

7 mins read
1.7K views
June 18, 2025

अगर बिटकॉइन 1,12,000 के ऊपर जाता है, तो यह संकेत होगा कि बाजार फिर से तेजी पकड़ सकता है। लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज इसका सपोर्ट कर रहे हैं। 

Bitcoin Price Watch : Bitcoin की कीमत इस समय एक सीमित दायरे में घूम रही है। डेली चार्ट को देखें तो यह 1,04,000 से 1,09,000 के बीच कंसोलिडेशन फेज में है। ऊपर की तरफ 1,12,000 पर मजबूत रेसिस्टेंस बना हुआ है, जो अब तक टूट नहीं पाया है। हालिया, प्राइस मूवमेंट से यह संकेत मिल रहा है कि मार्केट एक डिस्ट्रिब्यूशन फेज में है, यानी बड़ी मात्रा में बिकवाली हो रही है। खासकर जब कीमत ऊपर जाती है तो वॉल्यूम में रेड स्पाइक्स देखने को मिल रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि बड़े निवेशक धीरे-धीरे प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। 

मजबूत सपोर्ट 1,00,426 

Bitcoin का एक मजबूत सपोर्ट 1,00,426 के पास बना हुआ है। यह लेवल कई बार टेस्ट हो चुका है, लेकिन हर बार प्राइस ने इस पर टिके रहने का प्रयास किया है। यह एक साइकोलॉजिकल लेवल भी है, जो दर्शाता है कि अगर यह स्तर टूटता है, तो बड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर, अगर कीमत 1,12,000 के ऊपर बंद होती है, तो एक बार फिर तेजी की वापसी हो सकती है। 

4 घंटे का चार्ट कमजोरी के संकेत 

4-घंटे वाले चार्ट में Bitcoin की कमजोरी साफ नजर आ रही है। 1,08,990 पर लोअर हाई बन चुका है और 1,02,816 का सपोर्ट फिर से टेस्ट हुआ है। कीमत अब 1,04,000 से 1,05,000 के बीच सिमटी हुई है और ऊपर जाने की कोशिशें भी कमजोर पड़ रही हैं। अगर Bitcoin की कीमत 1,07,000 से 1,08,000 के बीच जाती है, लेकिन वहां टिक नहीं पाती, तो यह शॉर्ट सेलिंग का अच्छा मौका बन सकता है। वहीं, अगर कीमत 1,09,000 के ऊपर मजबूत वॉल्यूम के साथ जाती है, तो बाजार की दिशा फिर से बुलिश हो सकती है। 

1 घंटे का चार्ट बायर्स कमजोर, सैलर्स एक्टिव 

1-घंटे के चार्ट में हाल ही में Bitcoin की कीमत 1,07,773 से गिरकर 1,03,388 पर आ गई है। इसके बाद मार्केट में छोटे-छोटे कैंडल्स और डोजी बने हैं, जो दर्शाते हैं कि बाजार अनिश्चितता में है। वॉल्यूम भी घटा है, जिससे साफ है कि अभी खरीदारों में आत्मविश्वास की कमी है। अगर कीमत 1,05,000 से ऊपर जाती है और वॉल्यूम का सपोर्ट मिलता है, तभी खरीदारी बन सकती है। फिलहाल 1,04,000 से नीचे शॉर्ट पोजिशन बनाना फायदे का सौदा हो सकता है, जिसमें लक्ष्य 1,03,000 रहेगा। 

टेक्निकल इंडिकेटर्स का हाल 

  • RSI: 47 न तो ओवरबॉट है, न ओवरसोल्ड 
  • Stochastic: 47 – मिड रेंज में 
  • CCI (Commodity Channel Index): -54 – हल्का नेगेटिव 
  • Momentum (10): -1,512 – कमजोर मूवमेंट 
  • MACD: 342 – नेगेटिव सिग्नल 
  • ADX: 16 – कमजोर ट्रेंड 
  • Awesome Oscillator: -682 – कमजोर गति 

मूविंग एवरेज का आंकलन 

  • शॉर्ट टर्म (10-30 दिन): नेगेटिव सिग्नल 
  • मिड टर्म (50 दिन): हल्का बुलिश 
  • लॉन्ग टर्म (100-200 दिन): अभी भी पॉजिटिव, जिससे लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है 

Bullish scenario: अगर Bitcoin 1,12,000 के ऊपर जाता है, तो यह संकेत होगा कि बाजार फिर से तेजी पकड़ सकता है। लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज इसका सपोर्ट कर रहे हैं। 

Bearish scenario: अगर 1,00,000 का सपोर्ट टूटता है, तो यह एक बड़े करेक्शन का संकेत होगा। फिलहाल शॉर्ट टर्म मूवमेंट कमजोर है और बिक्री का दबाव ज्यादा है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Facebook का बड़ा बदलाव, अब हर वीडियो बनेगा Reel
Previous Story

Facebook का बड़ा बदलाव, अब हर वीडियो बनेगा Reel

Title- नारायण मूर्ति ने भी पकड़ा AI का शॉर्टकट, कभी बोले थे 70 घंटे काम करो
Next Story

नारायण मूर्ति ने भी पकड़ा AI का शॉर्टकट, कभी बोले थे 70 घंटे काम करो

Latest from Cryptocurrency

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss