Artificial intelligence

Cancer से Vaccine तक पता लगा सकेगा Artificial intelligence

5 mins read
1.3K views
January 27, 2025

AI दुनिया भर में काफी तेजी से विकास कर रहा है। इन सब के बीच अब AI आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी क्रांति लाने जा रहा है।

Artificial intelligence: Oracle के CEO लैरी एलिसन ने AI की क्षमताओं को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, अब AI कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भी पता लगाने, वैक्सीन तैयार करने और उसे सिर्फ 48 घंटे के अंदर मरीजों तक पहुंचाने में भी सक्षम है। यह दावा न सिर्फ विज्ञान की नई संभावनाओं को दर्शाता है, बल्कि कैंसर जैसी जटिल बीमारी से भी लड़ने की उम्मीद जगाता है।

कैसे करेगा काम

लैरी एलिसन ने कहा कि AI मरीज के शरीर में कैंसर की पहचान करने में काफी हेल्फ करता है। मरीज के खून में मौजूद ट्यूमर के छोटे-छोटे टुकड़ों का विश्लेषण करके कैंसर के शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकेगा। AI मरीज की इम्यून सिस्टम और कैंसर के प्रकार को समझकर उसके लिए कस्टमाइज्ड वैक्सीन तैयार करेगा। यह वैक्सीन मरीज की जरूरतों और कैंसर की प्रकृति के हिसाब से बनाई जाएगी। एलिसन के मुताबिक, एक बार कैंसर का पता चलने पर, AI mRNA टेक्नोलॉजी का यूज करके करीब 48 घंटों में वैक्सीन को तैयार कर सकता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा कदम

इस वैक्सीन को रोबोटिक टेक्नोलॉजी और AI की मदद से तैयार किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज और सटीक होगी। उन्होंने इस टेक्नोलॉजी को चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया है। अगर यह टेक्नोलॉजी सक्सेस होती है तो अमेरिका, रूस के बाद कैंसर की वैक्सीन बनाने वाला दूसरा देश बन सकता है। रूस पहले ही इसकी घोषणा कर चुका है कि वह 2025 से अपने देश में कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध कराएगा।

क्या कहती है WHO

WHO के अनुसार, दुनिया में हर दिन छह में से एक मौत कैंसर के कारण होती है। ऐसे में अब AI की यह उपलब्धि लाखों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है। AI की यह क्षमता विज्ञान और चिकित्सा में नए आयाम जोड़ेगी। अगर यह दावा सच हो जाता है, तो कैंसर जैसी घातक बीमारी से निपटने का यह तरीका न केवल इलाज को आसान बनाएगा, बल्कि हर व्यक्ति तक जल्दी पहुंचना भी संभव बनाएगा। यह टेक्नोलॉजी मानवता के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Mark Zuckerberg
Previous Story

Facebook, Instagram से जुड़ो और लाखों पाओ!

TikTok
Next Story

कौन-कौन खरीद सकता है TikTok, सामने आए ये नाम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss