Apple New Launch 2026: Apple यूजर्स के लिए 2026 खास होने वाला है। ताजा लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस साल करीब 11 नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इनमें iPhone, iPad, Mac और Wearables सब कुछ शामिल है। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इतने बड़े लाइनअप से यह तो साफ है कि Apple सिर्फ पुराने डिवाइस अपग्रेड नहीं करेगा बल्कि नई कैटेगरी और नए डिजाइन भी पेश करेगा।
क्या इस साल Apple का Foldable iPhone आएगा? iPhone 18 Pro में डायनामिक आइलैंड हटेगा? जानिए Apple के 2026 के पूरे लाइनअप में क्या-क्या नया आने वाला है।
iPhone 18 Pro में क्या बदलने वाला है?
इस पूरे लाइनअप में सबसे ज्यादा उत्सुकता iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर है। लीक्स बताते हैं कि इस बार Apple Face ID को अंडर-डिस्प्ले कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो डायनामिक आइलैंड या तो बहुत छोटा हो जाएगा या पूरी तरह हट जाएगा और सिर्फ फ्रंट कैमरे के लिए एक छोटा कटआउट बचेगा। कैमरे में भी बड़ा बदलाव आ सकता है। Pro मॉडल में Variable Aperture Lens मिल सकता है, जिससे लाइटिंग और डेप्थ पर पहले से बेहतर कंट्रोल मिलेगा। Low-light फोटोग्राफी के लिए एक नया सेंसर भी जोड़ा जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए A20 Pro चिप आएगा जो तेज स्पीड, बेहतर efficiency और on-device AI को और मजबूत बनाएगा। Pro Max में बड़ी बैटरी की भी उम्मीद है। हालांकि, इससे डिवाइस थोड़ा मोटा हो सकता है।
READ MORE: अब iPhone में मिलेगा फिल्म कैमरा वाला फील…जानें फीचर
कौन से डिवाइस आने वाले हैं?
- इस बार एक Foldable iPhone भी आ सकता है, जिसमें बड़ी इनर स्क्रीन और बाहर एक छोटी स्क्रीन होगी जो क्विक एक्सेस और मल्टीटास्किंग के काम आएगी।
- iPad की बात करें तो iPad 12 में तेज प्रोसेसर और Apple Intelligence सपोर्ट मिल सकता है। iPad mini में OLED डिस्प्ले और नया डिजाइन आने की उम्मीद है।
- Mac के मोर्चे पर Mac Studio, Mac mini और iMac अगली पीढ़ी के M5 चिप के साथ आ सकते हैं। OLED डिस्प्ले वाला नया MacBook Pro भी तैयार हो रहा है जो बाद में लॉन्च हो सकता है।
READ MORE: Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब
Wearables में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra में हार्डवेयर अपग्रेड मिलेंगे। साथ ही Apple एक Smart Home Hub के साथ नया Apple TV और HomePod भी ला सकता है जो एक बेहतर और पर्सनल Siri अनुभव देगा।
